फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Miss Fashion Diva Sub Contest

मिस फैशन दिवा सब कांटेस्ट में बिखेरे जलवे

Thu, 09 Dec 2021 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Miss Fashion Diva Sub Contest
रुड़की आजाद नगर स्थित आइएनआइएफडी सेंटर में आयोजित फैशन शो में कैट वॉक करती प्रतिभागी। - फोटो : ROORKEE
सिनमिट कम्यूनिकेशंस की ओर से रुड़की स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन (आईएनआईएफडी) में मिस फैशन दिवा सब कांटेस्ट में प्रतिभागियों ने अपने जलवे बिखेरे। मिस उत्तराखंड-2021 के चौथे टाइटल में मॉडल्स ने जजों से अपनी ड्रेस से जुड़े सवालों के जवाब भी पाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नेहरू कॉलोनी स्थित आईएनआईएफडी में मिस उत्तराखंड-2021 के चौथे टाइटल के तहत मिस फैशन दिवा सब कांटेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें देहरादून, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, धारचूला आदि जगहों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागी अपनी पसंद की ड्रेस पहन कर आईं। इस पर जजों ने उन्हें नंबर दिए। सब कांटेस्ट के माध्यम से प्रतिभागियों की ड्रेस पहनने की सोच को परखा गया। प्रतिभागियों ने भी जजों के सवालों को लेकर खुद को सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बतौर जज शिक्षाविद् रेणु कौशिक और फैशन टेक्सटाइल डिजाइनर शाजिया सादात ने प्रतिभागियों से सवाल किए।
विज्ञापन

आईएनआईएफडी की सेंटर डायरेक्टर ऋचा अहलावत ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और कहा कि ये बेहद खुशी की बात है कि मिस उत्तराखंड की प्रतिभागी रुड़की पहुंची हैं। आयोजक दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि प्रतिभागियों को फिट रहने के टिप्स दिए जा रहे हैं। सब कांटेस्ट का आयोजन प्रतियोगियों की ड्रेसिंग सेंस को बेहतर बनाने के लिए किया गया है। इस मौके पर कोरियोग्राफर जेस पुष्कर सोनी, ग्रूमर-ट्रेनर मिस उत्तराखंड-2017 शिवांगी शर्मा, राज कौशिक, करिश्मा नेगी ने विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed