फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Miscreants tried to rob gas agency employees

Roorkee News: बदमाशों ने की गैस एजेंसी कर्मचारियों को लूटने की कोशिश

Thu, 28 Nov 2024 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Miscreants tried to rob gas agency employees
I
विज्ञापन

IIकर्मचारी व उसके साथी ने दिखाया साहस, टक्कर मारकर किसी तरह भागे
I
I

I
Iपुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच, खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
I
Iलोडर वाहन में सिलिंडर भरकर चिड़ियापुर से मखियाली खुर्द जा रहे गैस एजेंसी कर्मचारी और उसके दोस्त को दो बाइक सवार बदमाशों ने हथियार दिखाकर टेंपो रुकवाकर लूट की कोशिश की। उन्होंने बदमाशों को टेंपो से टक्कर मार दी और भाग निकले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
I
Iखानपुर थाना क्षेत्र के रुहालकी गांव निवासी विनित कुमार भारत गैस एजेंसी में सिलिंडर वितरण का कार्य करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 23 नवंबर को अपने साथी सत्यम के साथ लोडर में सिलिंडर लेकर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से काले रंग की एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने उनके टेंपो पर तमंचे से चोट मारी व रुकने को कहा और लूट की कोशिश की।
विज्ञापन

I
Iउन्होंने टेंपो से बाइक को टक्कर मार दी और तेजी से भाग निकले। उन्होंने पुलिस को सूचना दी लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article