फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Minority and Revenue Department team sealed four madrassas

Roorkee News: अल्पसंख्यक और राजस्व विभाग की टीम ने चार मदरसे किए सील

Mon, 05 May 2025 07:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Minority and Revenue Department team sealed four madrassas
अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारियों ने राजस्व टीम के साथ क्षेत्र के तीन गांव में बिना पंजीकरण संचालित चार मदरसों को सील कर दिया है। इससे पहले भी टीम क्षेत्र के छह से अधिक मदरसों को सील कर चुकी है।
विज्ञापन




सोमवार को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों ने राजस्व टीम व पुलिस बल की मौजूदगी में बिझौली के एक मदरसे में पहुंचे। टीम ने मदरसा संचालक से पंजीकरण के कागजात मांगे जिसपर संचालक अभिलेख नहीं दिखा पाए। इसके बाद टीम ने मदरसे को सील कर दिया। इसके बाद टीम लिब्बरहेड़ी गांव में पहुंची और मदरसे को सील कर दिया गया।
विज्ञापन




टीम ने लहबोली गांव के दो मदरसों का निरीक्षण किया। यहां पर भी मदरसा संचालक पंजीकरण नहीं दिखा सके। इसके बाद टीम ने दोनों मदरसों को सील कर दिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार धनीराम, कानूनगो व हल्का लेखपाल मौजूद रहे। सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बाॅबी कुमार ने बताया कि बिना मान्यता के चल रहे बिझौली व लिब्बरहेड़ी में एक-एक व लहबोली में दो मदरसों को सील किया गया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मदरसों को किया गया सील

जामिया इस्लामिया अरबिया फैजुल उलूम लिब्बरहेड़ी, मदरसा दारुल उलूम जकरिया बिझौली, जामिया फैजुल कुरआन व इस्लामिया अरबिया इसातुल इस्लाम लहबोली के मदरसों को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed