फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mining mafia did a deadly attack on the farmer

किसान पर खनन माफियाओं ने किया जानलेवा हमला

Sat, 26 Jun 2021 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Mining mafia did a deadly attack on the farmer
रुड़की। खेत के बराबर में मिट्टी का अवैध खनन करने के विरोध पर किसान के साथ खनन माफिया ने मारपीट कर दी। यही नहीं, लोहे की रॉड से हमला कर किसान को घायल कर दिया। किसी तरह किसान ने भागकर अपनी जान बचाई। किसान ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कलियर थाना क्षेत्र स्थित बेड़पुर गांव निवासी इरफान ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने कृषि भूमि पर पेड़ लगा रखे हैं। उनके खेत के बगल में कई दिनों से कुछ खनन माफिया मिट्टी का अवैध तरीके से उठान कर रहे हैं। मिट्टी खोदे जाने से उनके खेत को नुकसान हो रहा है और पेड़ उखड़ रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने खनन का विरोध किया तो खनन माफिया ने गालीगलौज करते हुए धमकी दी। आरोप है कि खनन माफिया ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह चोटिल हो गए। किसी तरह उन्होंने खेत से भागकर जान बचाई। आरोप है कि अब भी खनन करने वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उधर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मामले में कलियर थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed