फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Military Dham will become a source of inspiration for the whole country: Joshi

सैन्य धाम बनेगा पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत: जोशी

Tue, 07 Dec 2021 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Military Dham will become a source of inspiration for the whole country: Joshi
रुड़की स्थित नेहरु स्टेडियम में शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम के तहत पूर्व सैनिकों व शहीदों के प? - फोटो : ROORKEE
रुड़की पहुंची शहीद सम्मान यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी समेत विधायकों, सैनिक परिवारों और गणमान्य लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही शहीदों के आंगन से लाई गई मिट्टी के कलश का पूजन किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर 15 दिसंबर को सैन्य धाम में होने वाले कलश पूजन कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

जोशी ने कहा कि सैन्यधाम देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। प्रदेश में सैन्यधाम के निर्माण के लिए राज्य के समस्त 1734 शहीदों के आंगन की मिट्टी को एकत्र किया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान जिले में धान, गेहूं, गन्ना, तिलहन और दलहनों की लहलहाती फसलें और ताजे गुड़ की मिठास देने वाली सुगंध की विशेष महिमा है। हरिद्वार जिले की विविधता की छाप दूर तक है। यहां पर जहां विश्वस्तरीय आईआईटी जैसा संस्थान है तो बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप एंड सेंटर भी है। इस भूमि से कई रणबांकुरे भी पैदा हुए हैं। देश पर जब भी संकट के बादल आए। इन वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूूमि है। आने वाले समय में सैन्य धाम की ख्याति पूरे देश में होगी। इस मौके पर कर्नल एमपी शर्मा, अभिषेक चन्द्रा, प्रवीन सिंधू, आदेश सैनी, शोभाराम प्रजापति, हरेन्द्र गर्ग, कर्नल आरएल थापा, सतपाल अहलावत, बीएल गुंसाई, शोभाराम प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इन्हें किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में शहीद नायक बच्चीराम डोबरियाल, रायफलमैन मनोज सिंह, सिपाही महेंद्रपाल सिंह, सिपाही ब्रिजपाल सिंह, शौर्य चक्र विजेता हवलदार जयपाल सिंह, नायक राधेश्याम, सुबेदार राजे सिंह, सैपर प्रमोद कुमार, लांसनायक हरबीर गिरि और पारस नाथ के स्वजन को कैबिनेट मंत्री ने शॉल एवं ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को रामनगर इंडस्ट्रियल इस्टेट का दौरा भी किया। इस दौरान रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से उन्हें ज्ञापन भी सौंपा गया। इसमें इंडस्ट्रियल इस्टेट की जमीन को फ्री होल्ड बनाने समेत अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष रवि प्रकाश और मुकेश शर्मा व सिडकुल मेन्यूफेक्चरिंग एसोसिएशन की ओर से हरेंद्र गर्ग व अजय जैन व भगवानपुर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन की ओर से एनपी शुक्ला व अशोक शुक्ला ने उनका स्वागत किया। उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया की लीज को फ्री होल्ड करने, जलभराव की समस्या का समाधान कराने, अग्नि शमन की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। इसपर मंत्री ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा ने भी हर संभव सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एसी धीमान, अजय अग्रवाल, मुकेश शर्मा, मोहम्मद मुस्ताकिम, विकास सिंघल, अजय भारद्वाज, मुकुल गर्ग, विजय भारद्वाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed