फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mercury crosses 35, heat in March is immense

मार्च में गर्मी ने छुड़ाए पसीने

Mon, 21 Mar 2022 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Mercury crosses 35, heat in March is immense
इस बार मार्च में ही गर्मी ने पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। मौसम के रंग देखकर माना जा रहा है कि आने वाले दिन और मुश्किल भरे हो सकते हैं। फिलहाल अधिकतम पारे का ट्रेंड पिछले साल के लगभग बराबर है। पिछले करीब दस दिनों में अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी ने लोगों को बेचैन करना शुरू कर दिया है। पिछले कई दिनों से बढ़ रही तपिश के चलते लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों के एसी चलाने शुरू कर दिए हैं। दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी एसी का प्रयोग होने लगा है। जिस तरह से गरमी बढ़ रही है उससे अप्रैल में तापमान और अधिक बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पिछले दस वर्षों में मौसम चक्र में परिवर्तन हो रहा है। आईआईटी रुड़की के मौसम केंद्र के तकनीकी अधिकारी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव का कहना है कि पिछले दस वर्षों में गर्मी और सर्दी के चक्र में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। हालांकि एक साल पहले और इस बार के मौसम में अभी बहुत ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिल रहा है लेकिन इस बात की संभावना है कि अप्रैल में तापमान में अपेक्षाकृत ज्यादा वृद्धि होगी। वहीं, पिछले दस दिनों के तापमान पर गौर करें तो 12 मार्च को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री था। 21 मार्च को अधिकतम तापमान बढ़कर 35.1 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी साढ़े चार डिग्री की वृद्धि हुई है। इसके चलते अचानक गर्मी बढ़ने से मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

तापमान डिग्री सेल्सियस में
तारीख - अधिकतम - न्यूनतम
21 मार्च - 35.1 - 19.5
20 मार्च - 35.0 - 20.0
19 मार्च - 35.0 - 21.5
17 मार्च - 33.0 - 21.0
16 मार्च - 33.0 - 19.0
15 मार्च - 32.1 - 18.0
14 मार्च - 32.0 - 15.0
13 मार्च - 30.0 - 16.0
12 मार्च - 29.0 - 15.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed