फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   mera rang de basanti chola

मेरा रंग दे बसंती चोला.. 

Fri, 18 Mar 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 18 Mar 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
mera rang de basanti chola
बीएसएम पीजी कालेज में नृत्य करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बीएसएम पीजी कालेज में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव ‘अनुगूंज-2’ की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर जहां छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया, वहीं देशभक्ति कार्यक्रम को देखकर सभी की आंखें छलक आईं। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। 

विज्ञापन


समारोह का शुभारंभ गणपति एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं कालेज प्रबंध समिति अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। श्रुति, रजिया ने राजस्थानी गीत कालो कूद पड़ो मेले में, जसप्रीत, प्रियांश, शादाब, जुनैद, शाहनवाज ने ‘देश भक्तिगीत मेरा रंग दे बसंती चोला’ पर नृत्य कर लोगों को भावविभोर कर दिया। इसके साथ ही ‘कर चले हम फिदा जानो तन साथियों’ देशभक्ति गीत पर एक एक्ट प्रस्तुत किया जिसे देख सभी की आंखे नम हो गई।
विज्ञापन


भारती, निशा ने हालो रे हालो रे, आरती आंचल, शोभा, अल्पना, मयंक, जितेंद्र संदीप एवं राजा ने गढ़वाली गीत पर नृत्य पेश किया। बाजीराव मस्तानी गीत पर प्रीती ने डांस किया। सत्यभामा रुकमणि पर प्रिया सैनी, एकता एवं मंयक ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में राजस्थानी गीत होलिया में उड़े रे गुलाल गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद फूलों की होली खेली गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के निजी सचिव शंकर रावत, हज कमेटी के चेयरमैन राव शेर मोहम्मद, निदेशक (सेल्फ फाइनेंस) रजनीश शर्मा, ममतेश शर्मा, प्राचार्य डा. विपिन गौतम आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन डा. सुनीता कुमारी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन छात्रों को किया सम्मानित
मुख्य अतिथि एवं कालेज अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा एवं सचिव डा. उमा दत्त शर्मा ने अंकित, अमरनाथ, अंकित, अनन्या, प्रशांत, अनुज, आशीष चौधरी, अनुज सिंह, शुभम, अनिल, प्रियांश एवं सागर आदि को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed