{"_id":"60ec82a08ebc3e859e062f7a","slug":"massive-fire-in-scrap-warehouse-goods-ashes-roorkee-news-drn384269684","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ी के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ी के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमली रोड पर कबाड़ी के गोदाम में आग लगने से भगदड़ मच गई। गोदाम से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने पर कबाड़ी के परिवार ने घर से बाहर निकलकर जान बचाई। आग भड़कते देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आसपास के घरों को खाली करा दिया। करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस बीच लीडिंग फायरमैन आग की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें देहरादून रेफर किया गया है। वहीं, आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित इमली रोड पर इस्लाम कबाड़ी का घर है। घर के प्रथम तल पर उन्होंने बड़ा गोदाम बना रखा है। गोदाम के ऊपर दूसरे तल पर वह परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब सवा ग्यारह बजे उनके गोदाम पर तैनात एक कर्मचारी ग्राइंडर से लोहे के सामान की कटिंग कर रहा था। उससे निकली चिंगारी गोदाम में जा गिरी और आग लग गई। जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाता, आग भड़क गई और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर इस्लाम भी मौके पर आ गए और लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग को भड़कते देख इस्लाम के परिवार के लोग भी भागकर घर से बाहर आ गए।
लोगों ने आग की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस के जवानों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन गोदाम में कबाड़ अधिक होने पर आग तेजी से बढ़ती गई और ऊंची ऊंची लपटें निकलने लगीं। जनहानि की आशंका को देखते हुए पुलिस ने गोदाम के आसपास घरों को खाली करा दिया। इस बीच आग बुझाने में लगे लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा चपेट में आकर बेहोश हो गए। किसी तरह जवानों ने उन्हें संभाला और अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने उन्हें देहरादून रेफर कर दिया। शाम करीब साढ़े छह बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, बताया जा रहा है कि आग से कबाड़ी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, कबाड़ जलकर खराब हो गया है।
विज्ञापन
--
नहीं देखा पहले कभी ऐसा मंजर
आग भड़कने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग का विकराल रूप देखकर लोगों में दहशत बन गई। लोगों का कहना था कि उन्होंने इससे पहले कभी इतनी विकराल आग नहीं देखी। इस बीच पुलिस भीड़ को पीछे करती रही, लेकिन भीड़ लगातार बढ़ती रही।
--
दीवारों में आ गईं दरारें
कबाड़ी के गोदाम में भयंकर आग लगने से घर की कई दीवारों में दरारें आ गईं। इतना ही नहीं आसपास के घरों की दीवारों का प्लास्टर भी टूटकर जमीन पर गिरने लगा। घर की दीवारों में दरारें देखकर लोगों के होश उड़ गए। लोगों को कोई बड़ा हादसा होने का डर सताता रहा। शाम को आग पर काबू पाया गया तो लोगों को राहत मिली।
--
बीच-बीच में होता रहा विस्फोट
कबाड़ी के गोदाम में लगी आग इतनी भीषण थी कि कई बार गोदाम से विस्फोट होने की आवाजें आती रहीं। विस्फोट की आवाजें सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। कई बार स्थिति ऐसी बनी कि लोगों में भगदड़ मच गई। किसी तरह पुलिस ने सख्ती दिखाकर लोगों को वहां से हटाया।