फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Married married a girl, now refuses to keep

शादीशुदा ने की युवती से शादी, अब रखने से इनकार

Mon, 30 May 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Married married a girl, now refuses to keep
लंढौरा में किराए पर रहकर नौकरी करने वाले ने युवक ने शादी की बात छिपाकर एक युवती से दूसरी शादी कर ली। अब उसे युवक की सच्चाई का पता चला तो वह उसके घर पहुंची। आरोप है कि युवक ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नैनीताल निवासी एक युवक लंढौरा में किराए पर रहकर एक कंपनी में काम करता था। इस बीच उसकी मुलाकात रुड़की के एक गांव निवासी युवती से हुई। युवक ने बताया कि उसकी अब तक शादी नहीं हुई और वह उससे शादी करना चाहता है। युवती ने उसके शादी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और अपनी मां से मुलाकात कराई। घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने पर युवती की मां शादी करने के लिए राजी हो गई है। युवक ने युवती से मंदिर में शादी कर ली। इस बीच युवती ने दो बेटियों को जन्म दिया। कुछ दिन पहले युवक बिना बताए नौकरी छोड़कर गायब हो गया। युवती ने उसकी आसपास तलाश की लेकिन पता नहीं चल पाया। इस बीच उसे युवक का नैनीताल का पता मिल गया। युवती तलाश करते नैनीताल पहुंची तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। आरोप है कि उसने दोनों बेटियों और युवती को साथ रखने से इनकार कर दिया। सोमवार को पीड़िता बेटियों को लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed