फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mangalore Municipality area will be expanded

मंगलौर नगर पालिका की सीमाओं का होगा विस्तार

Wed, 08 Jun 2022 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Mangalore Municipality area will be expanded
नगर पालिका परिषद मंगलौर की बोर्ड बैठक में सीमा विस्तार का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा कई सदस्यों द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव भी सदन में रखे गए, जिन्हें भी सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इसके अलावा वार्षिक बजट भी बोर्ड बैठक में पास किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पालिका के सभागार में बोर्ड बैठक में पालिका की सीमा विस्तार से संबंधित प्रस्ताव पेश किया गया। जिसमें गैर आबाद मजरा शिमलोनी, कमोरा, मखियाली दुंदी, सालारपुर व माहपुर को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने के लिए प्रस्ताव पेश किया गया। जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2022- 23 का वार्षिक बजट का प्रस्ताव भी सदन में पेश किया गया। उसे भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

सभासद नरेंद्र शर्मा ने बोर्ड बैठक में नाराजगी जताते हुए कहा कि बोर्ड में कई वर्ष पूर्व अंतिम यात्रा शव वाहन खरीदे जाने का प्रस्ताव पास किया था। उसके बाद प्रत्येक बोर्ड बैठक में इस मुद्दे को उठाया जाता रहा है, लेकिन आज तक अंतिम यात्रा शव वाहन पालिका द्वारा नहीं खरीदा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर नगर पालिका प्रशासन द्वारा अंतिम यात्रा शव वाहन नहीं खरीदा जाता है तो वह भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा लालबाड़ा के सभासद मोहम्मद अहसान ने भी आरोप लगाया कि उनके वार्ड में सड़कें व लाइटें खराब स्थिति में है। उनके द्वारा कई बार अध्यक्ष व अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन उनके वार्ड से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वहीं सभासद तरुण सिंघल ने कहा कि पालिका द्वारा लगाए गए अधिकतर प्याऊ खराब पड़े हुए हैं। पालिका को प्राथमिकता के आधार पर इन्हें ठीक कराने चाहिए।

सभासद मोहम्मद शफी ने भी सड़कों का निर्माण, रैन बसेरा, नाले सफाई आदि की मांग की। सभासद इकरामुलहक फारुकी ने की अपने वार्ड में जलभराव, नाले की पटरी से संबंधित प्रस्ताव रखें। सभासद राबिया ने ईदगाह की बाउंड्रीवाल तथा मेन गेट लगाने की मांग की है, ताकि ईदगाह में घुसने वाले पशुओं को रोका जा सके। पालिकाध्यक्ष हाजी दिलशाद अली में ने कहा कि जल्द ही अंतिम यात्रा शव वाहन को खरीद लिया जाएगा। इसके अलावा अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बजट न होने के कारण भी अधिकतर कार्य अधर में लटके हुए हैं। बैठक में कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी गुरुदयाल सिंह, लेखाकार दीपक शर्मा, सभासद मोहम्मद शफी, नरगिस फातिमा, अहसान, इकरामुल हक फारुकी, नगमा, आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed