फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Made a splash with cultural performances

सिल्वर जुबली कार्यक्रम में गिनाई संस्थान की उपलब्धियां

Thu, 16 Dec 2021 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Made a splash with cultural performances
रुड़की देहरादून रोड स्थित आइएमएस कालेज के सिल्वर जुबली के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तु? - फोटो : ROORKEE
आईएमएस रुड़की की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर संस्थान में सिल्वर जुबली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अतिथियों और छात्र-छात्राओं को संस्थान की उपलब्धियां गिनवाई गईं। इस मौके पर आयोजित फ्रेशर पार्टी, क्रिसमस और एल्यूमिनाई मीट में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जमकर धमाल मचाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुजीब मलिक, शरद गुप्ता, बीना सिंह और अक्षा मलिक ने किया। अध्यक्षता करते हुए संस्थान की निदेशका डॉ. डी बेबी मोजेज ने बताया कि संस्थान स्थापना से लेकर आज तक ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर छात्र-छात्राएं देश-विदेश में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। बहुत से छात्र खुद का व्यवसाय कर रहे हैं। कार्यक्रम में श्रीदेव सुमन विवि की बीकॉम टॉपर एकता सैनी को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद एल्यूमिनाई मीट में पासआउट छात्रों का स्वागत किया गया। पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए वर्तमान छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अंत में उवैश, ज्योति, श्रवण, आयशा, आराधना, शादिक, वंशिका, अभिषेक, रिया, हिमांशु, अमन, खुशी, निष्ठा, विक्की एवं मयंक राणा को मिस्टर एंड मिसेज फ्रेशर चुना गया। इस मौके पर मनोज शर्मा, अशरुद्दीन, कौशल किशोर शर्मा, दिव्या, विशाखा चौहान, डॉ सबा अर्फी, शैलेद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed