फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Luxor ranked first in Mega Vaccination

कोरोना वैक्सीन को लेकर टास्क फोर्स का गठन

Fri, 03 Dec 2021 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Luxor ranked first in Mega Vaccination
कोरोना के मेगा टीकाकरण अभियान के पहले दिन लक्सर अव्वल रहा। लक्सर को एक दिन में 2000 डोज का लक्ष्य मिला था, जबकि 66 सेशन साइट पर पांच हजार से अधिक लोगों को टीका लगा है। भगवानपुर, हरिद्वार शहर और बहादराबाद में भी लक्ष्य से ज्यादा लोगों को टीके लगे हैं।
विज्ञापन

जिले में शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना की पहली डोज लगाई जा चुकी है। अब सौ फीसदी लोगों को दूसरी डोज लगाने के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग पूरे जिले में मेगा टीकाकरण अभियान चला रहा है। दो दिसंबर को इस अभियान की शुरुआत हुई थी। अभियान के पहले दिन लक्सर टीकाकरण में अव्वल रहा है। पहले दिन स्वास्थ्य विभाग ने लक्सर, बहादराबाद, नारसन, इमलीखेड़ा व भगवानपुर को दो-दो हजार डोज लगाने का लक्ष्य दिया था। इनमें लक्सर ने पहले दिन 5163 टीके लगाकर पहला स्थान पाया है, जबकि बहादराबाद में 2876 व भगवानपुर में 2049 टीके लगे हैं। नारसन में लक्ष्य से कम 1951 व इमलीखेड़ा में कुल 1702 लोगों को कोरोना का दूसरा टीका लगाया जा सका है। हरिद्वार शहर और रुड़की शहर को 1500-1500 का लक्ष्य मिला था। हरिद्वार शहर में लक्ष्य से अधिक 2578 और रुड़की में लक्ष्य से कम महज 843 टीके ही लग सके। खानपुर में 1000 टीके का लक्ष्य था। यहां भी लक्ष्य से कम 465 लोगों का ही टीकाकरण हो पाया है। सीएचसी के बीपीएम आशीष शर्मा ने बताया कि कोरोना की दूसरी डोज सौ फीसदी होने तक अभियान जारी रहेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अनिल वर्मा का कहना है कि देहात में जन प्रतिनिधियों और शिक्षकों की मदद लेकर टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन को लेकर टास्क फोर्स का गठन
लक्सर। कोरोना वैक्सीन को लेकर ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक तहसील मुख्यालय पर हुई। इसमें कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर एसडीएम वैभव गुप्ता ने टीम प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया। इसमें बीडीओ खानपुर, बीडीओ लक्सर, बीईओ लक्सर, बीईओ खानपुर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लक्सर सहित अन्य को सदस्य बनाकर टीम का हिस्सा बनाया गया है। इसके बाद ब्लॉक के कर्मचारियों, पुलिसकर्मी एवं अन्य चरणों में बूथवाइज वैक्सीन का वितरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed