फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Luxor, Khanpur block vote today

लक्सर, खानपुर ब्लाक में मतदान आज

Mon, 21 Dec 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 21 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। लक्सर और खानपुर ब्लाक में मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी है और पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। पहले चरण में सोमवार को 73 प्रधानों के लिए 724 उम्मीदवारों किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि 61 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए 570 प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। वहीं नौ जिला पंचायत सीटों के लिए भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। कुल मिलाकर दोनों ही ब्लाक में 143 अहम पदों पर रोचक मुकाबले के आसार हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

लक्सर और खानपुर ब्लाक में पहले चरण के मतदान के लिए रविवार को ही पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हो गईं। मतदान के लिए लक्सर में 71 बूथ और खानपुर में 29 बूथ बनाए गए हैं, जिस पर सोमवार की सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसमें करीब डेढ़ लाख मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें लक्सर ब्लाक में 1,14,856 मतदाता हैं जबकि खानपुर में 35,884 मतदाता हैं।
विज्ञापन


लक्सर में मतदान के लिए 621 पेटियां रखी जाएंगी, जबकि खानपुर में मतपेटियों की संख्या 198 होगी। लक्सर ब्लाक में 60,353 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 54,503 महिला मतदाता हैं। वहीं खानपुर ब्लाक में 18,847 पुरुष मतदाता और 17,037 महिला मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगी। प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अलावा पहले चरण में नौ जिला पंचायत की सीटों के लिए भी मतदान होगा। इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह और कांग्रेस विधायक प्रणव चैंपियन की पत्नी देवयानी भी शामिल हैं, जिनकी किस्मत सोमवार की शाम मतपेटियों में बंद हो जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कैमरे से लैस होंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट
लक्सर और खानपुर में मतदान के लिए पांच जोनल मजिस्ट्रेटों, 26 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। दोनों ही ब्लाकाें के सभी 26 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को वीडियो कैमरे से लैस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed