{"_id":"38b796e8ffd8984c3ce7b66d18ba741c","slug":"lurch-out-of-the-war-the-losers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझधार से निकलकर भी हारे जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझधार से निकलकर भी हारे जंग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 06 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। जो बीच मझधार में डूब गए उनसे ज्यादा गम उनका है जो किनारे पर आकर भी जंग नहीं जीत पाए। विभिन्न ब्लॉकों में मतगणना के पहले दिन ग्राम प्रधान की दर्जन भर से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशी महज 21 मतों से कम अंतर पर हार गए। ऐसी सीटों पर जीतने वाले प्रत्याशियों की सांसें भी आखिरी समय तक अटकी रहीं। वहीं दूसरे स्थान पर रहे ऐसे प्रत्याशी अपनी हार को शायद ही जिंदगी भर भुला पाएंगे।
विज्ञापन
वैसे तो ग्राम प्रधान की अधिकांश सीटों पर प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इनमें कुछ ऐसी सीटें भी हैं, जिन पर हार-जीत के परिणाम को लोग सालों तक याद रखेंगे। ऐसी सीटों में हार-जीत का अंतर चंद वोटों तक सिमट कर रह गया। इन सीटों पर हारने वाले ही नहीं बल्कि जीतने वाले प्रत्याशियों की सांसें आखिरी वक्त तक अटकी रहीं। ऐसी सीटों पर हुए रोचक मुकाबले के परिणाम को जानने के लिए लोगों की भी चुनाव परिणामों पर टकटकी लगी रही।
विज्ञापन
सबसे करीब मुकाबला रुड़की ब्लॉक की बहादरपुर सैनी सीट पर हुआ। यहां प्रधान पद पर दो ही प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें दूसरे स्थान पर रहे अनिल को महज छह वोट से हार का मुंह देखना पड़ा। इस सीट पर नरेंद्र सिंह को 467 वोट लेकर विजयी रहे। जबकि मेहवड़ खुर्द सीट पर संजो महज सात वोट से हारे। यहां संजो को 476 जबकि जीतने वाले अमित कुमार 483 मत मिले। नारसन ब्लाक की महिला आरक्षित कुरडी सीट भी ऐसी ही रही। यहां दीपा 702 वोट लेकर 11 मतों से विजयी हुए। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ऊषा को 691 पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
लक्सर ब्लॉक की डोसनी सीट पर करणपाल अपने प्रतिद्वंद्वी नाथीराम से महज 14 मतों से विजयी रहे। रुड़की ब्लॉक की मोहम्मदपुर पांडा महिला आरक्षित सीट पर सुनीता अपनी प्रतिद्वंद्वी नौशिदा से मात्र 21 वोट से जीती। यहां सुनीता को 404 और नौशिदा को 383 वोट मिली। वहीं बहादराबाद की जसवावाला सीट पर भी मुकाबला बेहद करीबी रहा। यहां ओबीसी महिला सीट पर मनीता 532 वोटों के साथ 15 मतों से विजयी रही। जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी श्यामोदेवी को 517 वोटों पर संतोष करना पड़ा। इसके अलावा कई अन्य ग्राम प्रधान की सीटों पर बेहद करीबी मुकाबले में प्रत्याशियों को किनारे पर आकर हार का सामना करना पड़ा। जबकि जीतने वाले प्रत्याशियों की भी सांसें अटकी रही।