फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Loss of five crores to the mill, sugar will be sold

Roorkee News: मिल को पांच करोड़ का नुकसान, बेची जाएगी चीनी

Sat, 26 Aug 2023 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Loss of five crores to the mill, sugar will be sold

विज्ञापन




पिछले दिनों आई बाढ़ से शुगर मिल को पांच करोड़ से अधिक का नुकसान पहुंचा है। शुगर मिल ने केंद्र सरकार को पत्र भेजकर साढ़े तीन लाख क्विंटल चीनी की बिक्री तत्काल किए जाने की अनुमति मांगी थी। केंद्र सरकार ने मिल को इसकी अनुमति दे दी है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने मिल पहुंचकर नुकसान का भौतिक सत्यापन किया।

पिछले दिनों बाढ़ के पानी ने लक्सर शुगर मिल में भी गोदाम में रखी चीनी को भारी नुकसान पहुंचाया था। बाढ़ के पानी से शुगर मिल में पांच करोड़ से अधिक की चीनी का नुकसान होना बताया गया है। शुगर मिल ने केंद्र सरकार को पत्र भेजकर बाढ़ का हवाला देते हुए गोदाम रखी हुई चीनी की तत्काल बिक्री किए जाने की अनुमति मांगी थी। महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया था कि बाढ़ के पानी से चीनी खराब हो रही है। इसकी वजह से शुगर मिल को और भी अधिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन




इस वजह से तीन लाख क्विंटल चीनी की बिक्री की अनुमति की मांग की थी। महाप्रबंधक ने बताया कि केंद्र सरकार ने चीनी की बिक्री की अनुमति प्रदान कर दी है। वहीं, शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम में शामिल सहायक गन्ना आयुक्त शैलेंद्र सिंह, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने चीनी गोदाम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि गोदाम में रखी काफी चीनी खराब हो गई है। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। इस मौके पर गन्ना महाप्रबंधक बीपी सिंह तोमर, जनरल मैनेजर नरेश चौधरी, योगेंद्र मलिक, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed