{"_id":"68e6a4dc29d58942070016a8","slug":"loader-vehicle-carrying-protected-animals-caught-roorkee-news-c-5-1-drn1027-807335-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: संरक्षित पशु लेकर जा रहे लोडर वाहन को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: संरक्षित पशु लेकर जा रहे लोडर वाहन को पकड़ा
विज्ञापन
संरक्षित पशुओं को लेकर जा रहे एक लोडर वाहन को हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने पकड़ लिया। आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। बाद में वाहन को पशुओं सहित पुलिस को सौंप दिया गया। मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मंगलवार देर रात को हिंदू संगठन से जुड़े अर्जुन, विक्की दीक्षित, लोकेश, सोनू ठाकुर, अंकुल चौहान, विजय आदि ने लक्सर-बालावाली मार्ग पर अकौढ़ा गांव के समीप एक लोडर वाहन को पकड़ लिया। वाहन में तीन संरक्षित पशु बंधे थे। लोगों ने वाहन चालक से पूछताछ की लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
इसके बाद वाहन चालक को वाहन और पशुओं सहित कोतवाली लाया गया। संगठन से जुड़े लोगों ने आरोप लगाया कि वाहन में पशुओं को क्रूरतापूर्वक बांधा गया था। पशुओं को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। मामले में अर्जुन की ओर से वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।