फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Lineman dies due to electrocution, uproar in family

करंटर लगने से लाइनमैन की मौत, परिवार में कोहराम

Mon, 10 Jan 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Lineman dies due to electrocution, uproar in family
मंगलौर क्षेत्र के ठसका गांव में करंट लगने से हुई लाइनमैन की मौत के बाद मौके पर खड़े परिजन। - फोटो : ROORKEE
विद्युत लाइन सही करते समय करंट लगने से लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव एक ईंट भट्ठे के पास खंभेके नीचे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के भाई ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव कुरड़ी निवासी धर्मेंद्र ऊर्जा निगम में ठेकेदार जितेंद्र कुमार के अंडर में लाइनमैन का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात वह ग्राम ठसका स्थित एक ईंट भट्ठे के पास विद्युत लाइन खराब होने की शिकायत पर ठीक करने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने ठसका के पास जाकर देखा तो लाइनमैन का शव पोल के नीचे पड़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि लाइनमैन की करंट लगने से मौत हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइनमैन के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार सुबह लाइनमैन के भाई अरविंद कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि उनका भाई लाइन पर चढ़कर काम कर रहा था। तभी स्टेशन इंचार्ज की ओर से लाइन चालू कर दी गई। इस कारण उनके भाई की करंट लगने से मौत हुई है। साथ ही उन्होंने ऊर्जा निगम के अन्य अधिकारियों पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed