{"_id":"645fe90d084fb0457c0bd464","slug":"laptop-worth-one-lakh-was-ordered-from-amazon-roorkee-news-c-5-1-drn1030-155516-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: आईआईटी के छात्र ने अमेजन से मंगाया एक लाख का लैपटॉप, पैकिंग खोलते ही उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: आईआईटी के छात्र ने अमेजन से मंगाया एक लाख का लैपटॉप, पैकिंग खोलते ही उड़ गए होश
Sun, 14 May 2023 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 07:27 PM IST
सार
जब लैपटॉप की डिलीवरी छात्र के पास पहुंची तो छात्र ने पैकिंग खोलकर देखी। बॉक्स में देखते ही उसके होश उड़ गए। लैपटाॅप की जगह बर्तनों का सेट था। उसने डिलीवरी करने वाले से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेजन से ऑनलाइन लैपटाॅप मंगवाना आईआईटी के एक छात्र को महंगा पड़ गया। उसने पैकिंग खोलकर देखा तो होश उड़ गए। पैकिंग में लैपटॉप की जगह बर्तन निकले। छात्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान जयपुुर निवासी जनेश आईआईटी का छात्र है। कुछ दिन पहले उसने पढ़ाई के लिए पिता से लैपटॉप की मांग की थी। इस पर उसके पिता ने अमेजन पर एक लाख की कीमत का लैपटॉप ऑनलाइन बुक किया था। साथ ही लैपटॉप डिलीवरी के लिए आईआईटी में रह रहे बेटे का पता और मोबाइल नंबर डाला था। शनिवार दोपहर डिलीवरी छात्र के पास पहुंची। छात्र ने पैकिंग खोलकर देखी तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
लैपटाॅप की जगह बर्तनों का सेट था। उसने डिलीवरी करने वाले से इसकी शिकायत की। इस पर उसने कुछ भी जानकारी नहीं होने की बात कही। छात्र ने पुलिस को कॉल कर जानकारी दी। पुलिस आईआईटी परिसर पहुंची और डिलीवरी करने वाले और उसके वाहन को अपने साथ सिविल लाइंस कोतवाली ले आई। वहीं, छात्र की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। एसआई बारू सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। इस संबंध में अमेजन कंपनी से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन