फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Lakhs worth of goods stolen from steel factory

स्टील फैक्टरी से लाखों का सामान चोरी

Sat, 19 Dec 2020 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Lakhs worth of goods stolen from steel factory
रुड़की। चोरों ने एक स्टील फैक्टरी को निशाना बनाते हुए लाखों का सामान चोरी कर लिया। चोर फैक्टरी में रखा सामान भी खुर्द बुर्द कर गए। फैक्टरी मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ल सत्ती निवासी सुहेल की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर गांव में स्टील फैब्रिलेशन के नाम से फैक्टरी है। शुक्रवार की रात वह फैक्टरी का ताला लगाकर घर चले गए। इस बीच चोरों ने फैक्टरी के मेन गेट का ताला तोड़ डाला। चोर फैक्टरी के अंदर रखे एक टन के स्टील का सामान चोरी कर ले गए। चोरी का पता तब चला जब वह शनिवार की सुबह फैक्टरी पहुंचे। उन्होंने फैक्टरी के गेट का ताला टूटा देखा तो अंदर पहुंचे। जहां पता चला कि लाखों का सामान गायब है। चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। साथ ही लोगों से जानकारी ली। फैक्टरी मालिक ने तहरीर में बताया कि चोर करीब चार लाख रुपये की कीमत का सामान चोरी कर ले गए हैं। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed