फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Kishore entered the house and raped the teenager

घर में घुसकर किशोरी से किया दुष्कर्म, हंगामा

Sat, 18 Dec 2021 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Kishore entered the house and raped the teenager
किशोरी को घर में अकेला पाकर एक किशोर ने दुष्कर्म कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया। इस बीच दोनों पक्षों के लोगों में नोकझोंक हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज कर किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया। वहीं, किशोरी का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मोहल्ला निवासी किशोरी शुक्रवार रात घर में अकेली थी। इस बीच पड़ोस का ही एक किशोर घर में घुस आया और किशोरी से दुष्कर्म कर दिया। शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने किशोर को पकड़ लिया। किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। सूचना पर किशोर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच दोनों के परिजनों में नोकझोंक के साथ हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और किशोर को कोतवाली ले आई। रात में ही परिजनों ने तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि किशोर पर दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे बाल सुधार गृह हरिद्वार भेज दिया है। किशोरी का बयान दर्ज कर मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed