{"_id":"619122568e399c2f4f1dec03","slug":"kidnapped-bjp-leader-recovered-from-muzaffarnagar-roorkee-news-drn3960616174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपह्रत भाजपा नेता मुजफ्फरनगर से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपह्रत भाजपा नेता मुजफ्फरनगर से बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहृत भाजपा नेता को पुलिस ने मुजफ्फरनगर से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की घेराबंदी के बाद बदमाश उन्हें रामपुर तिराहे पर छोड़कर भाग खड़े हुए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद और कुछ अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू दी है।
शनिवार शाम को मुंडलाना गांव निवासी भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेता बोबिन कश्यप का बदमाशों ने तमंचे के बल पर घर से ही अपहरण कर लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। इस बीच बदमाशों को पुलिस के पीछा करने की भनक लगी तो वे भाजपा नेता को मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर छोड़कर फरार हो गए। भाजपा नेता किसी तरह रामपुर तिराहा स्थित चौकी पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मुजफ्फरनगर पुलिस ने मंगलौर पुलिस से संपर्क कर सूचना दी। स्थानीय पुलिस मुजफ्फरनगर पहुंची और भाजपा नेता को मंगलौर ले आई। यहां भाजपा नेता ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने रास्ते में मारपीट करते हुए हाथ-पांव बांध दिए थे और मुंह पर कपड़ा बांध दिया था। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
भाजपा नेता ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उन्होंने एक मार्केटिंग कंपनी में छह हजार रुपये इन्वेस्ट किए थे। कंपनी ने कहा था कि सदस्य बनाने पर छह हजार लौटा दिए जाएंगे। इस पर उन्होंने शमीम को सदस्य बनाया था। शमीम ने भी कुछ सदस्य बनाए थे, जिसके बाद उन्हें और शमीम को कंपनी कमीशन दे रही थी। लॉकडाउन में कमीशन बंद हो गया था। शमीम की ओर से बनाए गए सदस्य भाजपा नेता पर रुपये वापस करने और कमीशन देने का दबाव बना रहे थे। इनकार करने पर उन्होंने धमकी दी थी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमजद, जाकिर निवासी मुंडलाना व कुछ अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।