{"_id":"68cafa924d0611017708bbc3","slug":"kicking-and-punching-between-two-groups-two-youths-detained-roorkee-news-c-5-1-drn1027-791116-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दो गुटों में चले लात-घूंसे, दो युवक हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दो गुटों में चले लात-घूंसे, दो युवक हिरासत में लिए
विज्ञापन
वर्चस्व के लिए चली आ रही रंजिश के कारण बुधवार दोपहर दो गुटों के कुछ युवक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पीरपुरा निवासी कुछ युवक सामान खरीदने बाइक से मंगलौर आए थे। इसकी भनक दूसरे गुट के मंगलौर निवासी युवकों को लग गई। उन्होंने मोहल्ला टोली में पीरपुरा के युवकों को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले ही हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने एक गुट के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच इससे पहले भी रुड़की और मंगलौर में कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।