{"_id":"61c72dbe0a87cc57ad4c3dc0","slug":"khanpur-s-daughter-got-iron-done-in-jharkhand-roorkee-news-drn399798913","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानपुर की बेटी ने झारखंड में मनवाया लोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानपुर क्षेत्र के नरोजपुर गांव की बेटी राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पान
- फोटो : ROORKEE
Link Copied
खानपुर विधानसभा क्षेत्र के एक छोटे से गांव के साधारण परिवार की 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा अशका परवीन ने झारखंड में आयोजित नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में लोहा मनवाया है। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर छात्रा ने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
खानपुर विधानसभा क्षेत्र के नरोजपुर गांव निवासी मतलूब खान का साधारण परिवार है। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। मतलूब खान दिहाडी मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। उनकी छोटी बेटी रुड़की के एक स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ रही है। अशका को बचपन से ही कुश्ती का शौक रहा है। उसने स्कूलों में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की इच्छा परिजनों से बताई। परिजनों ने उसे प्रतियोगिता में भाग लेकर बढ़ने के लिए प्रेरित किया तो वह कुश्ती की तैयारी करने लगी। कुश्ती के दांवपेंच सीखने के लिए रुड़की के एक अखाड़े के कोच राजू को जिम्मेदारी दी। कोच राजू ने बताया कि अशका परवीन शुरू से ही पूरी लगन और मेहनत के बल पर कुश्ती के दांव पेंच सीखने लगी। पिछले दिनों मंगलौर के लिब्बरेडी गांव में आयोजित राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में उन्होंने अपने वजन की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया था। इसके बाद छात्रा का चयन राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हो गया। कोच राजू ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता झारखंड की राजधानी रांची में हुई थी। अशका ने अपने वर्ग में कुश्ती प्रतियोगिता में गुजरात की रेसलर को हराकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अशका ने राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। अशका परवीन का कहना है कि वह भविष्य में ओलंपिक में पदक जीतकर क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम रोशन करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।