फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Khadi got a new identity: Ritu Khanduri

खादी को देश और दुनिया में मिली नई पहचान: ऋतु खंडूड़ी

Sat, 07 Aug 2021 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Khadi got a new identity: Ritu Khanduri
लंढौरा। रंगमहल लंढौरा में हथकरघा दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाली और कुमाऊंनी संस्कृति की झलक देखने को मिली। महिलाओं ने खादी के कपड़े पहनकर फैशन शो के जरिये खादी अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि आज पूरा देश हथकरघा दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खादी को देश और दुनिया में नई पहचान दिलाई है। विदेशी वस्त्रों को छोड़ लोग खादी की तरफ लौट रहे हैं। प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से आज लोगों को खादी पहनने का मौका मिला है। भाजपा सरकार से पहले किसी भी सरकार ने बुनकरों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने महिलाओं से वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को दोबारा जिताने की अपील की।
विज्ञापन

विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि देश में पहली बार युग पुरुष प्रधानमंत्री आने से हथकरघा उद्योग को नई पहचान मिली है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से सात अगस्त वर्ष 2015 पहला हैंडलूम दिवस मनाया गया। जिला पंचायत सदस्य रानी देवयानी ने कहा कि महिलाओं को एकजुट होकर खादी को बढ़ाने के लिए बेहतर काम करने की आवश्यकता है। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़, प्रदेश मंत्री डॉ. बबीता सहोत्रा, जिलाध्यक्ष रीता चमोली, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी, विकास पाल, मंडी समिति के चेयरमैन भीम सिंह, सुरेश चौधरी, किरण सिंह, वंदना, कुसुम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed