फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Karva Chauth: Married women pray for long life of husband by keeping Nirjala fast.

करवाचौथ : निर्जला व्रत रख सुहागिनों ने पति के लिए मांगी दीर्घायु

Mon, 21 Oct 2024 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth: Married women pray for long life of husband by keeping Nirjala fast.
करवाचौथ को लेकर शहर से देहात तक सुहागिनों में भारी उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखा। साथ ही दुल्हन की तरह से सोलह शृंगार किया। देर शाम चांद के निकलने पर चांद और पति के छलनी में दीया रखकर दर्शन किए। पति के हाथ से जल ग्रहण महिलाओं ने व्रत का पारण किया।
विज्ञापन


करवाचौथ को लेकर सुहागिन महिलाओं में रविवार को उत्साह देखते ही बन रहा था। महिलाओं ने अलसुबह उठकर स्नान आदि के बाद पूजा अर्चना की। साथ ही पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत का संकल्प लिया। दोपहर के समय महिलाओं ने दुल्हन की तरह से सोहल शृंगार किया। किसी ने लंहगा, किसी ने साड़ी तो किसी ने सूट आदि पहना।
विज्ञापन


महिलाओं ने एकत्रित होकर परंपरा के मुताबिक करवाचौथ की कथा सुनी। मिलकर नाच गाना किया। इसके बाद घरों में पकवान बनाए गए। शाम के समय महिलाओं ने सास-ससुर आदि बायना और उपहार दिए। उनसे आशीर्वाद लिया। देर शाम चांद निकलने पर छलनी से चांद और पति के दर्शन किए। पति के लिए दीर्घायु मांगी। पति के हाथ से जलग्रहण कर व्रत का पारण किया। पति ने उपहार दिया। झबरेड़ा, मंगलौर, लंढौरा, लक्सर, खानपुर, भगवानपुर, बुग्गावाला आदि समेत सभी क्षेत्रों करवाचौथ पर्व मनाया गया। मंदिरों में करवा चौथ कथा सुनाई गई। बाजारों में भी खासी चहल-बहल देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्री हरमिलाप दुर्गा मंदिर में सुनी सामूहिक करवाचौथ कथा

साकेत कॉलोनी स्थित श्री हरमिलाप स्थित दुर्गा मंदिर में 25वें सामुहिक करणाचौथ व्रत का पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सुहागिनों ने करवाचौथ व्रत की कथा सुनी। पूजा अर्चना कर गौरा मैय्या से अपने पति की दीर्घायु की कामना की। महिला मंडल सचिव राजकुमारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को जोड़ना व आपसी सौहार्द बढ़ाना है। इस अवसर पर वीना, कृष्णा गुलाटी, रेणु अरोड़ा, मीरा अरोड़ा, नीलम टक्कर, अनु अरोड़ा, नीलम अरोड़ा, गीनू अरोड़ा, कीर्ति आहुजा, गीतिका अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
करवाचौथ का बताया महत्व, सुनाई कथा पनियाला रोड स्थित करवाचौथ व्रत को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश प्रसाद पैन्युलिनी बताया कि करवा चौथ व्रत सौभाग्यवती स्त्रियां करती हैं। कुंवारी कन्या भी इस व्रत कर सकती हैं। उन्होंने इस दौरान करवाचौथ व्रत कथा सुनाई। साथ ही करवाचौथ पर्व का महत्व भी बताया। इस मौके पर भावना पैन्यूली, वंदना संगीता, दोवाल, नीलम पूनम, दीपा, पूजा मंडोला, लक्ष्मी, भावना, प्रीति, रमा यादव, कृतिका त्यागी, गरिमा शर्मा, पारुल गुप्ता आदि मौजूद रही।


नारसन में धूमधाम से मना करवा चौथ पर्व

नारसन। कस्बे व आसपास गांवों में रविवार को करवाचौथ का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। नारसन कस्बे में श्री राम कॉलोनी वासी महिलाओं ने एकत्र होकर करवा माता और गणेश जी की कहानी सुनी। इस व्रत में कथा सुनने का विधान है। कहानी पढ़े या सुने बिना व्रत पूरा नहीं माना जाता हैं। साथ ही महिलाओं ने लोकगीतों, पंजाबी गानों पर नृत्य भी किया। इस दौरान काजल, हिमानी, गीता, विद्या, सपना, संगीता, विद्या, पूनम आदि मौजूद रहीं।
चांद देखकर सुहागिन महिलाओं ने खोला उपवास
लक्सर और खानपुर क्षेत्र में सूर्योदय से पहले सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास शुरू कर दिया था। उपवास लिए रविवार देर शाम चांद देखने के बाद खोला। रविवार लक्सर, खानपुर, गोवर्धनपुर, रायसी बाजारों में करवाचौथ पर्व की रौनक रही। सुबह से बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ नजर आई।



मंगलौर में महिलाओं ने की सामूहिक पूजा

मंगलौर कोतवाली के मंदिर में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने भगवान से पति की दीर्घायु की कामना की। ओम विकास संस्था की अध्यक्ष दिव्या गंगवार ने बताया कि व्रत खोलने से पूर्व कोतवाली परिसर की महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान संगीता, सोनी, निकिता, अंजू, सोनिया, समीक्षा, नीरू, रेनू, शशि, हिमानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed