{"_id":"67115f68409982b3f00e9ae4","slug":"karva-chauth-is-near-the-market-shines-like-the-moon-roorkee-news-c-5-1-drn1030-527493-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: करवाचौथ नजदीक, चांद की तरह से चमका बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: करवाचौथ नजदीक, चांद की तरह से चमका बाजार
विज्ञापन
I
II-साड़ी-सूट, चूड़ियों, कॉस्मेटिक और गहनों के शोरूम में बढ़ी भीड़
I
I
I
Iकरवाचौथ को लेकर सुहागिनों का उत्साह देखते ही बन रहा है। बाजार चांद की तरह चमक रहा है। साड़ी-सूट, चूड़ियों व कॉस्मेटिक की दुकानों और शोरूम में महिलाओं की भीड़ जुटी है। ज्वेलरी की भी जमकर खरीदारी हो रही है। शहर के बीटी गंज बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ है। देर रात यह बाजार खुल रहा है।
I
Iकरवा चौथ के त्योहार को अब चार दिन ही शेष रह गए हैं। शहर के यूं तो सिविल लाइंस, मेन बाजार, रामनगर समेत सभी बाजारों में रौनक कई गुना बढ़ गई है लेकिन बीटी गंज बाजार की रौनक देखते ही बन रही है। दरअसल इस बाजार में चूड़ियों, कॉस्मेटिक के अलावा सूट-साड़ी के भी कई शोरूम और दुकानें हैं। खरीदारी के लिए शोरूम और दुकानों पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है। देर रात तक भी बाजार में दुकानें खुल रही हैं। दुकानदारों को सांस लेने तक की फुर्सत नहीं मिल रही है।
I
I
I
Iडिजाइनर लहंगे और बनारसी-सिल्क साड़ियों का क्रेज
I
Iकरवा चौथ को लेकर विवाहिताओं में भारी उत्साह रहता है। नव विवाहिताएं तो दुल्हन की तरह से ही सजना पसंद करती हैं। नव विवाहिताएं ज्यादातर डिजाइनर लहंगे खरीद रही हैं। बाजारों में 5 हजार से लेकर 50 हजार तक के लहंगे उपलब्ध हैं। मल्टीलेयर, बनारसी, प्रिंटेड और शरारा कट लहंगों की खास वैरायटी बाजार में है। साड़ी और सूट भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
I
I
I
Iकरवाचौथ के लिए बुक हो गए सैलून
I
Iकरवाचौथ पर महिलाएं दुल्हन का साज शृंगार करती हैं। इसके लिए जहां एक से एक ड्रेस खरीद रही हैं। वहीं सजने के लिए ब्यूटी पार्लर पर बुकिंग की करा दी गई है। एक ब्यूटी पार्लर की संचालिका ने बताया कि करवा चौथ वाले दिन केवल उन महिलाओं का ही मेकअप किया जा सकेगा जिन्होंने पहले बुकिंग कराई है। उनको आने के लिए टाइम दिया गया है। उन्होंने स्टाफ भी बढ़ाया है।
I
I
I
Iब्राइडल चूड़े की भी है काफी डिमांड
I
Iबाजार में करवाचौथ को लेकर चूड़ियों का बाजार भी खनक रहा है। 100 से लेकर पांच हजार रुपये तक की चूड़ियों का सेट और चूड़ा बाजार में बिक रहा है। ब्राइडल चूड़ा से लेकर बनारसी चूड़ी भी खूब बिक रही है।
I
I
I
Iपूजन के लिए करवा, थाली व छलनी का सेट
I
Iकरवा चौथ पूजन के लिए इस बार मिट्टी के करवे, थाली और छलनी का पूरा सेट बिक रहा है। इस सेट की कीमत 200 से रुपये से लेकर 400 रुपये तक है। मिट्टी के करवा, दीये, थाली और छलनी भी अलग-अलग बिक रही है। इन्हें सितारों और गोटे से सजाया गया है।I