फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Kanwar Yatra: Bhola dancing and playing Damru

कांवड़ यात्रा: नाच रहे भोला और बजा रहे डमरु

Mon, 18 Jul 2022 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Bhola dancing and playing Damru
रुड़की बाइपास से भगवान शिव की मनमोहक कांवड़ लेकर जाते शिव भक्त। - फोटो : ROORKEE
पर्वत पर नाचने को विष्णु जी आए, विष्णु जी आए संग लक्ष्मी जी को लाए, उनके भी पैरों में बाज रहे घुंघरू, नाच रहे भोला बजा रहे डमरू...। कांवड़ यात्रा का नजारा भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। शिवभक्त पैरों में घुंघरू, कंधे पर कांवड़ और जुबां पर बोल बम के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार से लेकर रुड़की और नारसन तक बाईपास, हाईवे व कांवड़ पटरी पूरी तरह से शिवमय हो गई है। सोमवार को तीनों मार्गों पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने लगा। सुबह से ही पैरों में घुंघरू बांधकर कांधे पर कांवड़ रख कंठ से भोले के जयकारे लगाते हुए कांवड़िए रवाना होते रहे। दोपहर को गर्मी के चलते तीनों मार्गों पर कांवड़ियों की भीड़ कम नजर आई। वो जगह-जगह आराम करते नजर आए। शाम होते ही एक बार फिर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। देखते ही देखते तीनों मार्ग कांवड़ियों के रंग में रंग गए। कांवड़िए भी अपने गंतव्यों की ओर से नाचते गाते बढ़ते रहे। शिवभक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। पुलिस पूरी व्यवस्था संभाले नजर आई।
विज्ञापन

लाइटों से जगमग हो रहा बाईपास
शिवभक्तों के लिए बाईपास लाइटों से जगमग हो उठा है। कोर कॉलेज से लेकर मंगलौर और भगवानपुर तक बाईपास पर लगी लाइटें मानो शिवभक्तों का स्वागत कर रही हैं। शिवभक्त भी लाइटों की रोशनी में नाचते गाते आगे की ओर बढ़ रहे हैं। साथ ही लाइटों के चलते उन्हें अपने गंतव्य की ओर से आगे बढ़ने मेें कोई परेशानी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से बाजार में चार पहिया वाहनों पर विराम
कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की संख्या रोजाना तेजी से बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में नगर निगम पुल, गंगा ब्रिज और सिविल लाइंस बाजार में जाम लग रहा है। जाम से बचने के लिए पुलिस ने मंगलवार से चार पहिया वाहनों की बाजार में एंट्री पर रोक लगा दी है। ई-रिक्शा भी बाजार में नहीं आ सकेंगे।
पुलिस-प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा में जाम से निपटने के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने नए पुल को बंद कर दिया था। रविवार को गंगा ब्रिज और नगर निगम को वन-वे कर दिया गया। बावजूद इसके चंद्रशेखर चौक और सिविल लाइंस बाजार में जाम से छुटकारा नहीं मिल रहा है। सोमवार को भी दोनों पुलों पर जाम लगा रहा। दोनों पुलों पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही के कारण जाम लगने से पुलिस ने मंगलवार से इनकी एंट्री पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया है।
चार पहिया वाहन दोनों पुलों से होकर चंद्रशेखर चौक और सिविल लाइंस बाजार में नहीं आएंगे। सिविल लाइंस बाजार में भी रुड़की टॉकीज और डाकघर की ओर से इनकी एंट्री पर रोक रहेगी। वहीं, जाम से निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों ने गंगा ब्रिज, नगर निगम पुल के दोनों ओर दो-दो दरोगाओं और चार-चार सिपाहियों की ड्यूटी लगाई है।

रास्ते से हटवाए गए डिवाइडर
पुलिस ने चंद्रशेखर चौक से लेकर बोट क्लब तक रास्ते के बीच में रखे सीमेंट के डिवाइडरों को सोमवार को हटवा दिया। इससे शिवभक्तों को चलने में आसानी होगी। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि डिवाइडरों को साइड में करा दिया गया है। कांवड़ यात्रा संपन्न होने तक बोट क्लब से चंद्रशेखर चौक तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

रुड़की बाइपास से भगवान शिव की मनमोहक कांवड़ लेकर जाते शिव भक्त।

रुड़की बाइपास से भगवान शिव की मनमोहक कांवड़ लेकर जाते शिव भक्त।- फोटो : ROORKEE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed