फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Jwalapur committee summoned clarification from secretary

ज्वालापुर समिति सचिव से स्पष्टीकरण तलब

Thu, 08 Aug 2019 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
Jwalapur committee summoned clarification from secretary
एक ही इंडेंट नंबर पर एक से अधिक किसानों को पर्ची जारी करने समेत दो मामलों में गन्ना आयुक्त ललित मोहन रयाल ने ज्वालापुर गन्ना समिति के सचिव अशोक कुमार से स्पष्टीकरण तलब किया है। उनसे तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन

ज्वालापुर गन्ना समिति के सचिव अशोक कुमार को जारी पत्र में कहा गया है कि उनकी ओर से पेराई सत्र 2018-19 में बिना शुगर मिल के मौखिक या लिखित अनुमति के अतिरिक्त सट्टे की पर्ची जारी की गई जबकि शुगर मिल की अनुमति के बिना अतिरिक्त सट्टे की पर्चियां जारी नहीं की जा सकती है। इस संबंध में लक्सर शुगर मिल की ओर से गन्ना समिति के सचिव को पत्र भी लिखा गया था। साथ ही गन्ना समिति की ओर से एक ही इंडेंट नंबर पर अलग-अलग किसानों को गन्ना पर्ची जारी करने के मामले में भी गन्ना सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है। गन्ना आयुक्त ललित मोहन रयाल ने तीन दिन में गन्ना समिति के सचिव से दोनों प्रकरणों में स्पष्टीकरण देने को कहा है। गन्ना आयुक्त ललित मोहन रयाल ने बताया कि स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में गन्ना समिति के सचिव अशोक कुमार से उनका पक्ष जानने के लिए कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। उनका पक्ष आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed