फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Joint team formed against illegal mining

अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त टीम का गठन

Fri, 08 Oct 2021 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Joint team formed against illegal mining
लक्सर तहसील में अवैध खनन को लेकर राजस्व विभाग व पुलिस के साथ बैठक करते एसडीएम वैभव गुप्ता। - फोटो : ROORKEE
सुल्तानपुर क्षेत्र में बाण गंगा नदी में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ लक्सर एसडीएम की ओर से गठित की गई संयुक्त टीम कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

लक्सर और सुल्तानपुर क्षेत्र से बाणगंगा नदी बहती है। सुल्तानपुर की बाणगंगा नदी के पास झींवरहेड़ी गांव बसा है। पास ही महाभारतकालीन पंचलेश्वर शिव मंदिर स्थित है। बाणगंगा नदी में 15 दिन से कुछ खनन कारोबारी अवैध खनन कर रहे हैं। झींवरहेड़ी गांव के लोग तभी से इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर अब ग्रामीणों ने लक्सर एसडीएम को पत्र भेजकर अवैध खनन की शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि रातभर बाणगंगा नदी में जेसीबी से अवैध खनन हो रहा है। लक्सर एसडीएम वैभव गुप्ता ने इसे गंभीरता से लेते हुए लक्सर तहसीलदार मुकेश चंद रमोला की अगुवाई में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर दी है। इसमें नायब तहसीलदार रमेश चंद्र, खान अधिकारी रवि नेगी, राजस्व निरीक्षक सुधीर रावत, रायसी पुलिस चौकी प्रभारी विनय मोहन द्विवेदी, बालावाली पुलिस चौकी प्रभारी उपेंद्र सिंह और भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल शामिल हैं। एसडीएम ने अवैध खनन के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई की प्रतिदिन रिपोर्ट उन्हें दिए जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed