फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Joint Magistrate tested the arrangements of Kanwar track

जेएम ने परखी कांवड़ पटरी की व्यवस्थाएं

Fri, 15 Jul 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Joint Magistrate tested the arrangements of Kanwar track
रुड़की में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कांवड़ पटरी का निरीक्षण करते ज्वाइंट मजिस्ट्रे? - फोटो : ROORKEE
कांवड़ यात्रा की शुरुआत होते ही प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों के साथ कांवड़ पटरी पर व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने पानी की व्यवस्था पर संतोष जताया। साथ ही साफ-सफाई दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम को निर्देश दिए। वहीं जहां पर भी स्ट्रीट लाइटें खराब थीं उन्हें ठीक करने को कहा। उनके साथ जलसंस्थान, ऊर्जा निगम और नगर निगम के अधिकारी भी साथ थे।
विज्ञापन

सबसे पहले उन्होंने पटरी पर जलसंस्थान की ओर से रखी गई टंकियों को देखा। उन्होंने टंकी स्वयं चलाकर देखी और उनका पानी भी पीया। कुछ टंकियों के ढक्कन हटवाकर उन्होंने पानी भी देखा। उन्होंने पानी की व्यवस्था पर संतोष जताया। इसके बाद उन्होंने बिजली व्यवस्थाएं परखीं। इसमें उन्होंने अपने सामने सभी लाइटों को एक बार जलवाकर देखा। दो दिन पहले आई तेज आंधी से कुछ जगह कांवड़ियों के लिए बनाए गए टिनशेड खराब हो गए थे। वहीं कांवड़ पटरी पर कूड़ा फैल गया था। उन्होंने इन टूटे टिनशेड को ठीक करने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने आने-जाने वाले राहगीरों से भी कांवड़ पटरी की व्यवस्थाओं को लेकर पूछा। जेएम ने कहा कि यदि उन्हें पूरी कांवड़ पटरी पर कुछ भी खामी मिलती है तो वह सीधा उन्हें बता सकते हैं। वह उसे तुरंत ठीक करवाएंगे। इस मौके जलसंस्थान से जेई हिमांशु त्यागी, ऊर्जा निगम से एसडीओ अंकिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed