{"_id":"71fadf62080508bd716d05d62450f1b0","slug":"joint-burnt-cane-in-front-of-a-magistrate-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दफ्तर के सामने जलाया गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दफ्तर के सामने जलाया गन्ना
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। बकाया गन्ना भुगतान और नए गन्ने का सरकारी मूल्य घोषित नहीं होने से नाराज किसानों ने सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के समक्ष गन्ना फूंका। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा और समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 17 मार्च को ट्रैक्टर ट्रालियों की मदद से दिल्ली के घेराव का ऐलान किया।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले कचहरी परिसर में पहुंचे काश्तकारों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उत्तम शुगर मिल 14 अप्रैल तक चली, जबकि फिलहाल 18 मार्च तक भुगतान हो सका है और करीब 25 करोड़ रुपया मिल पर बकाया है। वहीं दूसरी ओर इकबालपुर शुगर मिल ने सिर्फ एक माह के गन्ने का बकाया भुगतान किया है, जबकि तीन माह का भुगतान शेष है। उन्होंने कहा कि पूर्व में वार्ता के दौरान प्रशासन ने 20 दिसंबर तक बकाया गन्ना भुगतान दिलाने का भरोसा दिया था, लेकिन आज तक नहीं हो सका है। यही नहीं किसानों को नए गन्ने का भी उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। कारण कि सरकार की ओर से अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। यही नहीं 17 मार्च को किसान ट्रैक्टर ट्रालियों से जाकर दिल्ली का घेराव करेंगे। इस मौके पर भाकियू के संजय चौधरी, बालेंद्र, अरविंद, इकबाल, मेजर राणा, प्रधान विनोद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन