{"_id":"61bdf33913fe7f731d0e9ece","slug":"jewelery-worth-lakhs-stolen-from-army-man-s-house-and-car-roorkee-news-drn3991137191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्यकर्मी के घर और महिला की कार से उड़ाए जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्यकर्मी के घर और महिला की कार से उड़ाए जेवर
विज्ञापन
चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों से लाखों की कीमत के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस दोनों घटनास्थलों के आसपास सीसीटीवी लगे खंगाल रही है। वहीं, पुलिस चोरी के शक में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित लालकुर्ती के पास सैन्यकर्मी डीडी गुलई का आवास है। दोपहर में उनकी पत्नी छत पर कपड़े डालने गई थी। इस बीच चोर दरवाजा खोलकर अंदर आ घुसे और पर्स चोरी कर ले गए। वह छत से नीचे आई तो दरवाजा खुला देकर कमरों की जांच की तो पर्स चोरी का पता चला। उन्होंने पर्स चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो कुछ संदिग्ध कैद हो गए। इस दौरान सैन्यकर्मी ने बताया कि पर्स में एक सोने की चेन, कान के कुंडल, नाक की नथ और अन्य सामान था। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
वहीं, हाईवे किनारे डमडम चौक पर एक कार खड़ी थी। कार सवार किसी काम से पास की दुकान पर गए थे। इस बीच चोरों ने कार का शीशा तोड़कर पर्स चोरी कर लिया। कार सवार वापस आए तो शीशा टूटा देखा। महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। साथ ही बताया कि पर्स में कीमती जेवर थे, जिनकी कीमत लाखों रुपये है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।