फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   JE and employee of Energy Corporation assaulted in Mohammadpur, mobile broken

Roorkee News: मोहम्मदपुर में ऊर्जा निगम के जेई और कर्मचारी से मारपीट, मोबाइल तोड़ा

Thu, 20 Mar 2025 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
JE and employee of Energy Corporation assaulted in Mohammadpur, mobile broken
बकाया जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटे जाने से नाराज लोगों ने ऊर्जा निगम के जेई और एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। कर्मचारी का मोबाइल भी तोड़ दिया गया। आरोप है कि इस दौरान विभागीय दस्तावेज फाड़ने के साथ ही पैसों के बैग को भी छीनने का प्रयास किया गया। टीम ने किसी प्रकार वहां से भागकर जान बचाई। मामले में पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन




ऊर्जा निगम की ओर से चलाए जा रहे बकाया वसूली अभियान के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर लक्सर डिवीजन में तैनात अवर अभियंता रामकुमार के नेतृत्व में कर्मचारी सलमान, मोहम्मद अली, शेर सिंह, मोहम्मद आरिफ, सुनील और मेनपाल की टीम क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव में बकाया वसूली के लिए गई थी। ऊर्जा निगम के जेई रामकुमार ने बताया कि गांव में एक उपभोक्ता पर विभाग का 2.43 लाख का बिल भुगतान बकाया है।
विज्ञापन


बकाया जमा नहीं करने पर टीम ने उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया। कनेक्शन काटने के बाद टीम जैसे ही आगे बढ़ी कई लोग मौके पर आए और टीम को घेर लिया। इनमें शामिल आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। एक अन्य कर्मचारी सलमान के साथ भी मारपीट करते हुए उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप है कि इस दौरान सरकारी रसीद फाड़ दी गई और कर्मचारियों के पास मौजूद कैश कलेक्शन बैग जिसमें नकदी मौजूद थी, उसे भी छीनने का प्रयास किया गया। टीम में शामिल कर्मचारियों ने वहां से भागकर जान बचाई। जेई ने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सूचना पर एसडीओ अमीचंद मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद कर्मचारी लक्सर कोतवाली पहुंचे और पांच लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिली है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जेई से मारपीट का वीडियो



मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव में ऊर्जा निगम जेई के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की मदद से पुलिस आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed