{"_id":"5fa985228ebc3e9bf00e16df","slug":"irrigation-department-stopped-the-path-of-pure-drinking-water-scheme-roorkee-news-drn361580169","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सिंचाई विभाग का अड़गा, शुद्घ पेयजल योजना पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सिंचाई विभाग का अड़गा, शुद्घ पेयजल योजना पर ब्रेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने नगर निगम के नए क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए योजना के कार्यों में अड़ंगा लगा दिया है। निर्माण कार्य के उद्घाटन के दौरान अधिकारियों ने मौखिक हामी भर दी थी, लेकिन अब लिखित एनओसी नहीं लेने की बात कहते हुए काम रुकवा दिया है। योजना से क्षेत्र की करीब 25 हजार की आबादी को पानी की आपूर्ति होनी थी। बताया जा रहा है कि यूपी सिंचाई विभाग की ओर से निर्माण स्थल की भूमि पेयजल निगम को हस्तांतरित करने के लिए यूपी शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
नगर निगम से जुड़े नए क्षेत्र साउथ सिविल लाइंस, डिफेंस कॉलोनी, आसफ नगर, उत्तरी और दक्षिणी मोहनपुरा में आज तक पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते लोग निजी संसाधनों पर निर्भर हैं। करीब आठ महीने पूर्व केंद्र सरकार की स्वजल योजना के तहत इन क्षेत्रों के अलावा ढंडेरा और नगला इमरती में 95 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। इसके बाद गंगनहर किनारे पीर बाबा कॉलोनी स्थित यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर पेयजल निगम की वर्ल्ड बैंक यूनिट ने ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू किया था। इस दौरान यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मौखिक अनुमति ले ली गई थी, लेकिन अब नियमों के चलते अड़चन आ गई और यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने एनओसी नहीं लिए जाने का हवाला देते हुए काम रुकवा दिया। बताया जा रहा है कि अब यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश शासन को भूमि हस्तांतरण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा है। यूपी शासन से अनुमति मिलने के बाद ही काम शुरू हो सकेगा।
--
बिछनी है 51 किमी पाइप लाइन
योजना के तहत हर घर तक शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए 51 किमी लंबी पेयजल लाइनें बिछाई जानी हैं। इसके अलावा दो ओवरहैड टैंक और चार ट्यूबवेल स्थापित होने हैं। शुरुआती दौर में इस काम के पूरा होने में करीब एक साल का समय आंका गया था।
विज्ञापन
--
16 घंटे सप्लाई, छठी मंजिल तक पहुंचेगा पानी
पेयजल निगम की वर्ल्ड बैंक यूनिट इस प्रोजेक्ट की कार्यदायी संस्था है। अधिशासी अभियंता मुनीश कुमार ने बताया कि यह प्रोजेक्ट बेहद उच्च गुणवत्ता वाला है। काम पूरा होने के बाद लोगों को न केवल 16 घंटे पानी मिलेगा बल्कि प्रेशर इतना होगा कि घर की छठी मंजिल पर भी टैंकों को भरा जा सकेगा।
--
पीर बाबा कॉलोनी में ओवरहेड टैंक का निर्माण यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर किया जा रहा था। निर्माण शुरू करने से पहले अधिकारियों से मौखिक अनुमति ली गई थी, लेकिन बाद में नियमों के चलते यूपी सिंचाई विभाग ने काम रुकवा दिया है। अब यूपी सिंचाई विभाग ने निगम को भूमि हस्तांतरण के लिए यूपी शासन को प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलते ही काम फिर शुरू कराया जाएगा।
-मुनीश कुमार, अधिशासी अभियंता, वर्ल्ड बैंक यूनिट, पेयजल निगम