फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Inter and high school toppers rewarded

इंटर और हाईस्कूल के टॉपर को किया पुरस्कृत

Mon, 07 Mar 2022 08:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 08:08 PM IST
विज्ञापन
Inter and high school toppers rewarded
मंगलौर स्थित दुर्गा मॉडर्न इंटर कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। - फोटो : ROORKEE
दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज में इंटर के छात्रों के विदाई समारोह पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान टॉपर छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को दुर्गा मोटर इंटर कॉलेज के प्रबंधक धन प्रकाश शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान सरस्वती वंदना में प्राची, अंशिका, सुमाइला, प्रियांशी व स्वागत गीत खुशी, खुशबू, नबिया, पलक, गढ़वाली नृत्य आशना, जोया, टीना, नाजिश, कव्वाली हर्षित, अहमद दयान, हरीश, अक्षित, अबूजर, उदय, हम्माद खान, अमन, उदित, राजस्थानी नृत्य प्राची, अंशिका, प्रियांशी, पलक, नबिया, देश भक्ति गीत में आशना, काशिफा, जोया, जिया, विदाई गीत सदफ, शहिफा, मिस्बा रानी, कश्मीरी नृत्य खुशी, खुशबू, सुमयला, पलक, टीना, नबिया, मॉडलिंग प्रतियोगिता में यासर, सुहेल, रवि कुमार, आमिर, अनीस, जुनैद, सबी हैदर, चेतन, अमन, वंश, देवांग, दीपक, अनस, सालिम, जुनैद, शाहबान, अंशिका, प्राची, प्रियांशी, हामियां, अदीबा, नाजिश, जोया, आशना, काशिफा, मुस्कान उपाध्याय, अनम ने भाग लिया। इसके अलावा इंटर के टॉपर अभिषेक, हाईस्कूल के अभय बर्मन को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता संदीप कुमार, अर्चना अग्रवाल, अक्षय राठौर, अमित पालीवाल, पूर्व प्रधानाचार्य दीपा शर्मा, सतीश शर्मा, नरेंद्र कुमार, अमित कुमार, पंकज, ओम कुमार, रफत बानो, आशा डालमिया, मनीषा, अलका शर्मा, पिंकी राठी, आर्यन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed