फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Intensive checking at Narsan border, three found infected

नारसन बॉर्डर पर सघन चेकिंग, तीन मिले संक्रमित

Sun, 06 Feb 2022 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Intensive checking at Narsan border, three found infected
नारसन बॉर्डर पर विधानसभा चुनाव और कोरोना के चलते बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की सघन तलाशी और कोरोना जांच जारी है। रविवार को 670 लोगों की जांच में तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नारसन बॉर्डर पर सबसे अधिक सघन चेकिंग चल रही है। नारसन बॉर्डर से सबसे अधिक संख्या में दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, यूपी समेत अन्य राज्यों के लोग प्रदेश में आते हैं। इसके चलते बॉर्डर पर पुलिस के साथ-साथ फोर्स के जवान भी तैनात किए गए हैं। कोरोना को देखते हुए भी बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की बॉर्डर पर ही कोरोना जांच कराई जा रही है। निगेटिव आने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। रविवार को नारसन बॉर्डर पर बाहरी राज्यों से आने वाले 670 लोगों की कोरोना जांच की गई है। जांच में तीन लोग संक्रमित मिले। उन्हें बॉर्डर से लौटाकर होम आइसोलेट रहने के निर्देश दिए गए हैं। लैब साइट इंचार्ज शेखर ने बताया कि बॉर्डर पर लगातार जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed