{"_id":"6126825c8ebc3e7a0601b15c","slug":"instructions-given-to-increase-vaccination-in-ten-villages-roorkee-news-drn3884802124","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण कम होने पर एसडीएम ने जताई नारजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण कम होने पर एसडीएम ने जताई नारजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने टास्क फोर्स की बैठक में कम टीकाकरण वाले दस गांवों में आंकड़ा बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने इंटरमीडिएट और डिग्री कॉलेजों में अध्ययनरत 18 वर्ष से अधिक आयु वाले छात्र-छात्राओं को जल्द टीका लगाने के निर्देश दिए।
बुधवार को एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने तहसील में टास्क फोर्स के साथ बैठक की। उन्होंने तहसील क्षेत्र के खड़ंजा, बाडीटीप, जैतपुर, हरचंदपुर, गंगदासपुर, नरोजपुर, हबीबपुर कुड़ी, फतवा, खेड़ी खुर्द और कुड़ी नेतवाला गांव में कम टीकाकरण होने पर नाराजगी जताई। एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सबसे कम कोविड टीकाकरण वाले गांवों में विशेष अभियान चलाकर ग्राम निगरानी समिति के सहयोग से टीकाकरण का आंकड़ा बढ़ाए जाने की बात कही। एसडीएम ने कहा कि जो गांव टीकाकरण में पिछड़ रहे हैं, उनमें विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर टीकाकरण कराया जा रहा है। जल्द ही दस गांवों में टीकाकरण कर 18 और 45 वर्ष से अधिक आयु वाले वर्ग के लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण पूरा किया जाएगा। एसडीएम ने 12वीं और डिग्री कॉलेजों के 18 वर्ष से अधिक आयु वाले के छात्रों का शनिवार तक टीकाकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में सीओ बीएस चौहान, लक्सर सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल वर्मा, खानपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. विनीत कुमार, खानपुर बाल विकास अधिकारी मजेश्वरी रावत मौजूद रहे।
--
गांवों में शत प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश
भगवानपुर। एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक गांवों में जल्द से जल्द शत प्रतिशत कोरोना टीकाकरण करने के निर्देश दिए। बुधवार को तहसील परिसर में आयोजित बैठक में एसडीएम स्मृता परमार असवाल ने कहा कि कुछ गांवों से शिकायत मिली है कि टीकाकरण कम हुआ है। इनमें सिकरौढ़ा, अकबरपुर कालसो, मानक मजरा, लालवाला, खालसा, सिकंदरपुर, खेलपुर, मोहितपुर, सिरचंदी, हल्लूमजरा हैं। इसलिए इन गांवों में जल्द से जल्द शत प्रतिशत टीकाकरण होना चाहिए। दस दौरान एसडीएम ने बताया कि समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग के एसीएम पंकज जैन भी केंद्र पर पहुंचकर अपनी सेवाएं देंगे। बैठक में सीएचसी प्रभारी डॉ. विक्रांत सिरोही, सीडीपीओ ज्ञानेंद्र पाल समेत आदि मौजूद रहे। संवाद