फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Innocent broke his hand when TV asked for money

टीवी के रुपये मांगने पर मासूम का हाथ तोड़ा

Wed, 04 Mar 2020 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Innocent broke his hand when TV asked for money
टीवी के रुपये मांगने पर एक दपंति के आठ साल के बेटे का हाथ तोड़ने का मामला सामने आया है। अपने बेटे को बचाने के लिए गए मासूम के पिता के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित दंपति ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिजनौर निवासी फुरकान अपने परिवार के साथ रुड़की के बंदा रोड पर किराए के घर पर रहते हैं। वह मजदूरी कर अपने घर का खर्चा चलाते हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले उसने अपने घर में रखा टीवी तेलीवाला निवासी एक परिचित को दो हजार रुपये में बेचा था। परिचित ने कुछ दिन बाद रुपये देने की बात कही। बुधवार को फुरकान अपनी पत्नी और आठ साल के बेटे के साथ तेलीवाला में परिचित से टीवी के रुपये लेने गया था। आरोप है कि टीवी के पैसे मांगने पर परिचित ने गाली गलौज कर दी। इतना ही नहीं गुस्से में आकर उसने आठ साल के बच्चे के हाथ में डंडा मार दिया। जिससे बच्चे का हाथ टूट गया। बीच बचाव कराने आए पिता के साथ भी मारपीट कर दी और घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि दोबारा रुपये मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। एसआई अंकुर शर्मा ने बताया कि मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का है। इसलिए उन्हें वहां शिकायत करने के लिए भेजा गया है। उधर, एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed