फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Injured person dies during treatment, two arrested

Roorkee News: मारपीट में घायल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, दो गिरफ्तार

Tue, 31 Oct 2023 11:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Injured person dies during treatment, two arrested
I
विज्ञापन

IIबच्चों के विवाद में भिड़ गए थे दो पक्ष, आठ लोग हो गए थे घायल
I
I
I
Iकासमपुर नवादा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
I
I
I
Iलक्सर कोतवाली क्षेत्र के कासमपुर नवादा गांव में रविवार को दो बच्चों के बीच खेल-खेल में विवाद हो गया था। बच्चों का यह विवाद बड़ों तक पहुंच गया। मामले को सुलझाने के बजाय वो आपस में ही भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों तरफ के आठ लोग घायल हो गए थे। एक पक्ष से मुर्सलीन, इदरीश और सुभान को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। पुलिस ने मामले में मुस्तकीम की तहरीर पर गांव के नफीस, रईस, इकराम, हनीफ, मुशर्रफ और गुलशेर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

I
Iकोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मामले में घायल इदरीश की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में घटना के दो आरोपी इकराम और नसीम उर्फ कल्लू निवासी का कासमपुर नवादा को मोहम्मदपुर बुजुर्ग फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों का चालान कर दिया गया है। वहीं मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा भी बढ़ाई जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed