फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Industrial area gets freedom from waterlogging

औद्योगिक क्षेत्र को दिलाई जाए जलभराव से मुक्ति

Sat, 07 Aug 2021 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Industrial area gets freedom from waterlogging
रुड़की। रुड़की स्माल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मेयर को ज्ञापन देकर सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं जलभराव की समस्या के समाधान से मुक्ति दिलाने की मांग की है। बताया कि जलभराव से उद्योगपतियों के साथ ही यहां काम करने वाले श्रमिकों का आना-जाना दूभर हो गया है। मेयर ने जल्द सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को रुड़की स्माल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मेयर गौरव गोयल के कैंप कार्यालय पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 24 सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक टाइल्स एजेंसी के बराबर में और दूसरी सड़क शराब के ठेके वाली गली में करीब दो साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस कारण यहां पर कार्यरत लोगों को आवाजाही में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि संबंधित जेई ने कुछ समय पहले जलभराव की समस्या का सर्वे भी किया था, लेकिन इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं सड़कों की भी खराब स्थिति बनी हुई है। उन्होंने मेयर से बदहाल सड़कों का शीघ्र निर्माण कराने के लिए बजट पास करवाने की मांग की है। साथ ही इन सड़कों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की भी मांग की। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि शीघ्र इस समस्या का समाधान किया जाएगा। एसोसिएशन की ओर से ज्ञापन देने वालों में गोविंद चौधरी, अनुज मित्तल, लावण्य सिंघल, धनंजय गर्ग, वीरेंद्र शुक्ला एवं केतन भारद्वाज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed