फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Inconvenience caused by waterlogging on the college campus due to rain

Roorkee News: बारिश से काॅलेज परिसर में जलभराव से परेशानी

Tue, 11 Aug 2026 05:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
Inconvenience caused by waterlogging on the college campus due to rain
मानसून के दौरान नगर के किसान विद्यालय इंटर काॅलेज परिसर में होने वाला जलभराव यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए परेशानी का कारण बनता है। प्रशासन ने एसडीआरएफ और कांवड़ यात्रा के दौरान यहां आने वाले अतिरिक्त पुलिसकर्मियों के रहने के लिए भी काॅलेज भवन में ही व्यवस्था की है। इससे एसडीआरएफ के जवान और पुलिसकर्मियों को भी समस्या से जूझना पड़ता हैै।
विज्ञापन


केवी इंटर काॅलेज लक्सर में नगर और देहात क्षेत्र के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। मानसून के दौरान यहां विद्यालय परिसर में जलभराव की स्थिति रहती है। अधिक बारिश होने पर काॅलेज के मुख्य द्वार के पास रास्ते पर भी जलभराव हो जाता है। गहराई होने के कारण यहां बारिश का पानी कई दिनों तक रुकता है। ऐसे में पानी से उठने वाली दुर्गंध और इसमें पैदा होने वाले मच्छर विद्यार्थियों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं।
विज्ञापन


वहीं, प्रशासन की ओर से एसडीआरएफ और पीएसी के अलावा कांवड़ व दूसरे आयोजन के दौरान आने वाले पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के लिए काॅलेज भवन में ही ठहरने की व्यवस्था की जाती है। जलभराव के कारण यहां ठहरे जवानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता हैै। इन दिनों हो रही बारिश में भी विद्यालय परिसर में जलभराव हुआ है। इससे यहां ठहरे अर्द्धसैनिक बल और एसडीआरएफ के जवानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि जलनिकासी व्यवस्था के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed