{"_id":"60c8edba8ebc3eac6371d07e","slug":"in-shikshanagari-hired-shooters-are-fearlessly-doing-thank-you-roorkee-news-drn3816952114","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षानगरी में भाड़े के शूटर बेखौफ कर रहे %ठायं-ठायं%","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षानगरी में भाड़े के शूटर बेखौफ कर रहे %ठायं-ठायं%
विज्ञापन
रुड़की। शिक्षानगरी में भाड़े के शूटर आए दिन वारदात को अंजाम देकर पुलिस के सामने बड़ी चुनौती पैदा कर रहे हैं। वे आसानी से फरार हो जाते हैं और पुलिस लकीर पीटती रह जाती है। पिछले कुछ सालों में भाड़े के शूटरों के लिए शहर मुफीद बन गया है। हत्या की अधिकतर वारदातों में भाड़े के शूटरों का नाम और गिरफ्तारी होना इसकी तस्दीक कर रहा है।
वेस्ट यूपी की सीमा से सटे होने के कारण हरिद्वार जिले में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बाइक चोरी से लेकर हत्या और लूट की घटनाओं में अधिकतर वेस्ट यूपी के बदमाशों का नाम सामने आता है। इससे इतर, शहर में पिछले कुछ सालों में वेस्ट यूपी की तरह ही हत्या कराने के लिए क्रेज शुरू हो गया है। दुश्मनी के चलते लोग भाड़े के शूटरों से हत्या की वारदात करवा रहे हैं। भाड़े के शूटर भी हरिद्वार जिले को मुफीद मानते हैं। वजह, वेस्ट की सीमा से सटे होने से वह वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं और वहां पर भूमिगत हो जाते हैं। ऐसे में यहां की पुलिस के सामने शूटरों को पकड़ना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। पुरानी तहसील में वकील की हत्या के पीछे भाड़े के शूटरों का नाम आने के बाद पुलिस के सामने इनकी गिरफ्तारी टेढ़ी खीर बना है।
केस नंबर एक- रुड़की कोर्ट परिसर में गैंगस्टर देवपाल राणा की हत्या की गई थी। हत्या में मास्टर माइंड ऋषिपाल राणा ने भाड़े के शूटरों से देवपाल राणा की कोर्ट परिसर में हत्या कराई थी। इन सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
----------------
केस नंबर दो- रुड़की में रामनगर कोर्ट के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने नगला कूबड़ा के ग्राम प्रधान कमरे आलम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले का खुलासा किया तो पता चला कि भाड़े के शूटरों से हत्या कराई गई थी।
----------------
केस नंबर तीन। रुड़की की रामनगर नई कचहरी में दिनदहाड़े दो अज्ञात बदमाशों ने एक अधिवक्ता को गोली मारी थी। इससे अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान चर्चा थी कि अधिवक्ता को भाड़े के शूटरों ने गोली मारी है।
---------------
केस नंबर चार-सलेमपुर में बाइक सवार दो बदमाशों ने गैस एजेंसी के गोदाम पर गोली चलाई थी, जिसमें एक ट्रक चालक घायल हो गया था। पुलिस ने खुलासा किया तो पता चला था कि जेल में बंद एक बदमाश ने भाड़े पर शूटर भेजकर गोली चलवाई थी।
---------------
वारदातों में देहात भी नहीं है पीछे
देहात क्षेत्र में हत्या और हवाई फायरिंग करने के मामले शहर से कम नहीं हैं। खासकर भगवानपुर में पिछले दिनों कई फायरिंग की घटनाएं हुई हैं। फायरिंग करने वालों में देखा गया है कि उन्हें पुलिस का खौफ नहीं था। वहीं, लक्सर, झबरेड़ा, मंगलौर में भी कई फायरिंग की घटनाएं सामने आई हैं।
---------------
हत्या में शूटर या अन्य कोई शामिल रहता है तो पुलिस उसकी गिरफ्तारी करती है। अब तक जितनी भी घटनाएं हुई हैं, उनमें लगभग सभी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस की ओर से घटनाओं में शामिल शूटरों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। -प्रमेंद्र डोबाल, एसपी देहात