फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   In-laws accused of murder of woman

महिला के परिजनों का ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Fri, 29 Oct 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
In-laws accused of murder of woman
महिला की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि तीन तलाक देने के बाद महिला की हत्या की गई है। वहीं, पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

थाना बहादराबाद के मुर्गपुर-दीदाहेड़ी निवासी युवक ने बताया कि वर्ष 2016 में उसकी बहन की शादी रुड़की के रामपुर गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ही ससुराल वाले बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज की मांग पूरी न होने और बच्चा न होने का ताना देकर घर से निकाल दिया था। इस बीच ससुरालियों को 85 हजार रुपये दिए, जिसके बाद वे उसे ले गए। बृहस्पतिवार शाम बहन के पति ने कॉल कर बताया कि उसने पत्नी को तीन तलाक दे दिया है और वे आकर उसे ले जाएं।
विज्ञापन

उसने बहन से बात कराने की बात कही तो इनकार कर दिया। वह आननफानन रामपुर गांव पहुंचे तो घर पर कोई नहीं मिला। जानकारी लेने पर पता चला कि उसकी बहन की मौत हो चुकी है और शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखा है। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने बहन की हत्या की है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया है। वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed