{"_id":"67c0ab353c3feb203801ee50","slug":"in-kaliyar-stray-dogs-scratched-three-children-and-left-them-bleeding-roorkee-news-c-5-1-drn1027-629762-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कलियर में लावारिस कुत्तों ने तीन बच्चों को नोंचकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कलियर में लावारिस कुत्तों ने तीन बच्चों को नोंचकर किया लहूलुहान
विज्ञापन
बेड़पुर में एक बार फिर लावारिस कुत्ते ने तीन बच्चों पर हमलाकर लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह बच्चों को कुत्ते से बचाया। वहीं, परिजनों ने बच्चों को सिविल अस्पताल ले जाकर एंटी रेबीज टीके लगवाए। साथ ही घटना की सूचना नगर पंचायत ईओ को दी और लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की।
पिरान कलियर के नगर पंचायत क्षेत्र में लावारिस कुत्तों के आए दिन हमलों से लोग दहशत में हैं। लावारिस कुत्ते आए दिन बच्चों पर हमला कर रहे हैं। बुधवार शाम एक बार फिर बेड़पुर में कुछ बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इस बीच एक लावारिस कुत्ते ने उनपर हमला बोल दिया। कुत्ते को हमला करता देख कुछ बच्चे अपने घर के अंदर घुस गए। तीन बच्चों पर कुत्ते ने हमला बोल दिया। कुत्ते ने तीनों बच्चों के शरीर पर जगह-जगह काटकर लहूलुहान कर दिया।
बच्चों की चीख सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे व डंडा मारकर कुत्ते को भगाया। साथ ही परिजन सादिक (10), शाद (8) और अमायरा (4) को अस्पताल लेकर पहुंचे और एंटी रेबीज लगवाई। वहीं, नगरवासियों का कहना है कि लावारिस कुत्ते सड़क और गलियों में खुलेआम घूमते हैं। ऐसे में कुत्तों के काटने का डर रहता है।
विज्ञापन
उधर, इससे पूर्व भी कलियर के वार्ड चार में छह लावारिस कुत्तों ने सात बच्चों पर हमला करके बुरी तरह लहूलुहान कर दिया था। लोगों ने नगर पंचायत के अधिकारियों से लावारिस कुत्तों से निजात दिलाए जाने की मांग की है। उधर, कलियर नगर पंचायत के ईओ कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि नगर का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद लावारिस कुत्तों को पकड़कर एबीसी सेंटर भेजा जाएगा।