फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   In an old rivalry, the young man was tied up and beaten

पुरानी रंजिश में युवक को बंधकर बनाकर पीटा

Tue, 17 Aug 2021 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
In an old rivalry, the young man was tied up and beaten
सरकड़ी गांव में दुकान पर सामान लेने आए युवक को दूसरे पक्ष के लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते बंधकर बनाकर जमकर पीटा। मामले की जानकारी मिलने पर बेटे को बचाने के लिए पहुंची मां के साथ भी आरोपियों ने गालीगलौज की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सरकड़ी ताहरपुर गांव में कुछ माह पहले दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग भी की थी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। रविवार को एक पक्ष का समीर गांव में ही दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। इस दौरान वहां मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने युवक को बंधक बनाकर पीटा। सूचना पाकर समीर की मां परवीन बेटे को बचाने पहुंचीं। आरोपियों ने महिला के साथ भी गालीगलौज की। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़ाया। मामले में परवीन ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोशियारी ने बताया कि अफजाल, बासिद, शाहिद, दानिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
मारपीट में चार पर मुकदमा
रुड़की। मच्छी मोहल्ला चौक पर पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में नाजिम निवासी माहिग्रान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ आरोपितों ने उसके चाचा पर हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि शमीम शिबू, मोहसिन, सलमान और जुनैद निवासी माहिग्रान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed