फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Immersion of the idol of Vighnaharta Ganpati

विघ्नहर्ता गणपति की मूर्ति का किया विसर्जन

Tue, 14 Sep 2021 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Immersion of the idol of Vighnaharta Ganpati
रुड़की। श्रीगणेश उत्सव मंडल की ओर से श्रीगणेश की मूर्ति का विसर्जन धूमधाम से किया गया। श्रद्धालुओं ने भजनों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। बाद में लक्ष्मी नारायण मंदिर घाट पर 11 मूर्तियों को विसर्जित किया गया।
विज्ञापन

हरमिलाप धर्मशाला में दो दिन से चल रहा श्रीगणेश महोत्सव मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। उससे पूर्व श्रद्धालुओं ने श्री गणपति का शृंगार करने के साथ छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया। वहीं हरमिलाप धर्मशाला से बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा शुरू की गई, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु भी अपने घरों में स्थापित किए गए गणपति को लेकर पहुंचे। 11 मूर्तियों के साथ शुरू हुई शोभायात्रा दुर्गा चौक, नेहरू स्टेडियम, मेन बाजार, गुरुद्वारा रोड से होते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर घाट पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में महिलाएं और पुरुष भजनों पर जमकर थिरके। नितिन गोयल ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के साथ शोभायात्रा निकाली गई है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने कहा कि भगवान गणपति विघ्नहर्ता है और उनकी कृपा विश्व पर बनी रहे यही कामना की गई है। इस अवसर पर अचल शेट्टी, अमित सिंघल, गौरव गोयल, अमित गोयल, अतिन कौशिक, शुभम गोयल, अनिल अरोड़ा, गगन अरोड़ा, मयंक अरोड़ा, नितिन अरोड़ा और रिनु कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed