{"_id":"67c74ad3ca7a4c878308abb7","slug":"iit-students-create-ruckus-on-the-highway-when-the-gate-is-closed-roorkee-news-c-5-1-drn1031-633631-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गेट बंद करने पर आईआईटी के छात्रों का हाईवे पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गेट बंद करने पर आईआईटी के छात्रों का हाईवे पर हंगामा
विज्ञापन
Iदेर रात बिना अनुमति के बाहर जाने वाले छात्रों के लिए बंद किया गया था गेट
I
Iआईआईटी रुड़की के छात्रों ने सोमवार देर रात मुख्य गेट बंद किए जाने पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। छात्रों के हंगामा करने के बाद संस्थान प्रबंधन ने बिना अनुमति के देर रात को परिसर से बाहर नहीं जाने की हिदायत देते हुए गेट खुलवाया। इस दौरान छात्रों ने संस्थान पर स्वतंत्रता के अधिकारों के हनन का आरोप लगाया।I
Iआईआईटी प्रशासन को स्थानीय प्रशासन की ओर से इनपुट मिल रहा था कि संस्थान के छात्र देर रात को परिसर से बाहर आकर धूम्रपान एवं अन्य तरह के नशे का सेवन कर रहे हैं। इससे छात्रों की सुरक्षा को भी खतरा बना हुआ है। इसे लेकर आईआईटी के छात्र डीन की ओर से 28 फरवरी को एक आदेश जारी किया गया था। इसमें छात्रों को वाजिब कारण बताने पर बाहर जाने की अनुमति होने की बात कही गईथी।I
Iकई दिनों से छात्रों को समझाया जा रहा था लेकिन सोमवार रात करीब 11 बजे आईआईटी के सुरक्षाकर्मियों ने रोडवेज के सामने स्थित मुख्य द्वार को बंद कर दिया। इससे बाहर घूम रहे छात्र अंदर नहीं जा सके और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में छात्रों को हिदायत देकर प्रवेश दिया गया। वहीं आईआईटी प्रबंधन की ओर बयान जारी किया गया है कि छात्रों केबाहर जाने पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। केवल छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अनुशासन बनाए रखने के लिए वैध कारण बताने व अनुमति लेकर बाहर जाने के निर्देश दिए गए हैं।I