फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   If you come in front, I will sit in your eyes...

तुम सामने आ जाओ तो आंखों मं बैठा लूंगा

Mon, 04 Oct 2021 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
If you come in front, I will sit in your eyes...
रुड़की स्थित रामपुर में आयोजित मुशायरे में शायर को सम्मानित करते आयोजक। - फोटो : ROORKEE
रुड़की। रामपुर में गांधी जयंती पर आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे में आए शायरों ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश कर अतिथियों की वाहवाही लूटी। हास्य शायरों ने मुशायरे में आए लोगों को लोटपोट कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम रामपुर में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के मशहूर शायरों ने अपने-अपने कलाम पेश किए। शायर खुर्शीद हैदर ने कहा कि खुशियों के तराने में जरा देर लगेगी, रुठे हैं मनाने में जरा देर लगेगी, तुम सामने आ जाओ तो आंखों में बैठा लूं, तस्वीर बनाने में जरा देर लगेगी, पढ़कर वाहवाही लूटी। हास्य व्यंग के शायर सिकंदर हयात गड़बड़ ने मुशायरे में लोगों को गुदगुदाया। उन्होंने खुद पापों को धोने वाली पाप की थैली कैसे हुई, अमृत जैसी धार थी जिसकी आज विशैली कैसे हुई, नेता और पुलिस के सिपाही रोज नहाएं गंगा में, फिर भी हमसे पूछ रहे हो गंगा मैली कैसे हुई पढ़ा। अमजद आतिश ने पढ़ा कि या तो बढ़कर गले से लगा ले या यह कह दे मोहब्बत नहीं है। इसके बाद वसीम जहांगीराबादी ने कहा कि वक़्त की बात है बैठा हूं अभी दाब के पर, एक दिन देखेगी दुनिया मेरे शुरखाब के पर। इसके अलावा यूसुफ मेरठी, उज्मा परवीन, नाजिम, रियाज अहमद, पंकज भारती, कलीम वफ़ा और आस मोहम्मद ने भी अपने बेहतरीन कलाम पेश किए। मुशायरे के मुख्य अतिथि आप नेता ई. शादाब आलम रहे। इस मौके पर शायर सिकंदर हयात गड़बड़ को शान-ए-हिंद अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुशायरे में आयोजक रहमत अली, प्रधान भूरा, हसनैन दिलकश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed