फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   If there is no vaccination, then there is no ration

टीकाकरण नहीं तो राशन भी नहीं

Wed, 29 Dec 2021 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
If there is no vaccination, then there is no ration
लक्सर क्षेत्र के खड़ंजा कुतुबपुर गांव में राशन की दुकान पर उपभोक्ताओं को सुरक्षा टीका लगवाने के ? - फोटो : ROORKEE
खड़ंजा कुतुबपुर गांव में बिना कोरोना वैक्सीन लगवाए राशन ले रहे उपभोक्ताओं को सीएचसी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर रोक दिया। साथ ही बिना टीका लगवाए राशन नहीं देने की बात कही। इसके बाद लोगों ने वैक्सीन लगवाई, तब राशन दिया गया।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से गरीबों को फ्री में राशन दिया जा रहा है। एक सप्ताह पहले एसडीएम वैभव गुप्ता ने राशन डीलरों को निर्देश दिए थे कि जिस उपभोक्ता ने वैक्सीन लगवाई हैै, उसे ही राशन वितरित किया जाए। बुधवार सुबह लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अनिल वर्मा टीम को साथ लेकर खड़ंजा कुतुबपुर गांव पहुंचे। इस दौरान राशन डीलर की ओर से बिना टीकाकरण वालों को भी राशन दिया जा रहा था। इस पर उन्होंने राशन वितरण बंद करवा दिया। साथ ही कहा कि पहले टीका लगवाएं, इसके बाद ही राशन लेकर जाएं। इसके बाद लोगों को मौके पर ही टीका लगाया गया। इसके बाद राशन वितरण का काम शुरू हुआ। डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि अभी और पाबंदियां लगवाने की जरूरत है। इसके बाद ही लोग टीका लगवाने में रुचि लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed