फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   If there is any doubt in the marks, you can ask for a photocopy of the answer sheet

Roorkee News: अंकों में है कोई संदेह तो मंगा सकते हैं उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति

Tue, 22 Apr 2025 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
If there is any doubt in the marks, you can ask for a photocopy of the answer sheet

विज्ञापन
रुड़की। उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में यदि किसी छात्र को विषय में प्राप्त अंकों को लेकर कोई संदेह है तो वह अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति मंगवाकर देख सकते हैं। यही नहीं उत्तरपुस्तिका की रि-चेकिंग भी करा सकते हैं। इसके लिए चालान से प्रति विषय के हिसाब से ई-चालान जमा करना होगा।
बोर्ड ने 19 अप्रैल को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया था। अनेक छात्रों के अच्छे अंक आए हैं। जबकि कई छात्र प्राप्त अंकों से निराश भी हैं। कुछ छात्र अनुत्तीर्ण भी हुए हैं। ऐसे में यदि किसी छात्र को लगता है कि उसके अंक किसी विषय में कम है तो वह अपनी उत्तरपुस्तिका की रि-चेकिंग करा सकता है।
विज्ञापन

साथ ही संदेह को पूरी तरह से दूर करने के लिए उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति भी प्राप्त कर सकता है। इसके लिए छात्र ऑनलाइन व ऑफलाइन बोर्ड को आवेदन कर सकता है। यदि छात्र को उत्तर पुस्तिका की रि-चेकिंग करानी है तो वह आवेदन पर अनुक्रमांक व विषय आदि समेत सभी जानकारी देते हुए बोर्ड को ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन भेज सकता है। रि-चेकिंग के लिए प्रत्येक विषय पर 100 रुपये ई-चालान जमा करना होगा। वहीं यदि छात्र को अपनी उत्तर पुस्तिका देखनी है तो उसकी छाया प्रति मंगा सकता है। छाया प्रति के लिए प्रत्येक विषय के लिए 400 रुपये का ई-चालान लगेगा। ऐसे में यदि उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन में किसी प्रकार से कोई लिपिकीय त्रुटि हुई है या भूलवश कोई प्रश्न जांचा नहीं गया है तो उसका पता चल जाएगा। यदि ऐसा कुछ हुआ तो छात्र के अंक बोर्ड बढ़ा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




---------

‘बोर्ड ने उत्तर पुस्तिका की स्क्रूटनी और छाया प्रति प्राप्त करने के लिए एक मौका दिया है। जिन छात्रों को विषय में प्राप्त अंकों को लेकर संदेह है। वह उत्तर पुस्तिका की स्क्रूटनी व उसकी छाया प्रति प्राप्त कर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 18 मई है। अपने कॉलेज जाकर इसकी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।



केके गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed